अलविदा श्रीदेवी: मां का शव लाने के लिए अर्जुन कपूर दुबई के लिए हुए रवाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 27, 2018 03:42 PM2018-02-27T15:42:19+5:302018-02-27T15:42:19+5:30

बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन शनिवार(24 फरवरी) को हो गया है।

Sridevi's Stepson Arjun Kapoor Flies To Dubai To Be With Dad Boney Kapoor | अलविदा श्रीदेवी: मां का शव लाने के लिए अर्जुन कपूर दुबई के लिए हुए रवाना

अलविदा श्रीदेवी: मां का शव लाने के लिए अर्जुन कपूर दुबई के लिए हुए रवाना

मुंबई, 27 फरवरी:  बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन शनिवार(24 फरवरी) को हो गया है। ऐसे में अब आज (27 फरवरी) को अभिनेत्री की पार्थिव शरीर भारत पहुंच सकता है। जिस वक्त  श्रीदेवी की मौत हुई उनके साथ केवल उनके पति बोनी कपूर ही थे। ऐसे में अब बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर पिता को सराहा देने के लिए दुबई के लिए रवाना हो गए हैं।

 गल्फ न्यूज का खुलासा, बाथटब में गिर गई थीं श्रीदेवी, दुर्घटनावश हुई मौत

खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर आज दुबई के लिए रवाना हुए हैं। वह पिता के साथ ही अब श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई लाएंगे। खबरों के मुताबिक आज सुबह ही अर्जुन कपूर ने दुबई के लिए फ्लाइट ले ली है। जबकि परिवार वाले अनिल कपूर के घर पर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं।

श्रीदेवी के सौतेले बेटे हैं अर्जुन

अर्जुन कपूर की मां मोना कपूर को तलाक देने के बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की थी। जिस हिसाब से वह श्रीदेवी के सौतेले बेटे हैं। लेकिन जैसे ही उनकी श्रीदेवी की मौत की खबर मिली थी वह अपनी शूटिंग छोड़कर सीधा मुंबई अनिल कपूर के घर पहुंचे थे, जहां अभिनेत्री की बेटिंयां मौजूद हैं।

किसी ने 19 तो किसी ने 25 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, इन अभिनेत्रियों की हो चुकी है आकस्मिक मौत

ऐसे में अब उनके दुबई जाने से साफ हो गया है कि वह पिता की मदद करने के लिए व मां का पार्थिव शरीर लाने के लिए  दुबई के लिए रवाना हुए हैं। अर्जुन ने कहा था, श्रीदेवी साथ संबंध काफी अच्छा है। मैं अपने पिता की जिंदगी में मौजूद किसी भी शख्स का आदर करता हूं। क्योंकि वे ऐसा उम्मीद करते हैं। इसलिए मैं उनका आदर करता हूं। मैं बुरा नहीं चाहता हूं। 
 

Web Title: Sridevi's Stepson Arjun Kapoor Flies To Dubai To Be With Dad Boney Kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे