9 महीने मकान मालकिन के कुत्ते के साथ कमरा साझा किया था, अभिनेत्री पिया वाजपेयी ने संघर्ष के दिनों को किया याद
By अनिल शर्मा | Published: April 25, 2022 08:39 AM2022-04-25T08:39:54+5:302022-04-25T09:26:16+5:30
पिया वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने 9 महीने तक एक छोटे से कमरे में एक कुत्ते के साथ बिताया।अभिनेत्री ने बताया कि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। वह जल्द ही अनिरुद्ध रॉय चौधरी की लॉस्ट में दिखाई देंगी..
मुंबईः अभिनेत्री पिया वाजपेयी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए काफी कुछ कहा है। अपने एक हालिया साक्षात्कार में अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने संघर्ष के दिनों में मकान मालिक के कुत्ते के साथ कमरा साझा करना पड़ा था। पिया वाजपेयी ने बताया कि मुंबई आने के बाद लगभग 9 महीनों तक वह एक कुत्ते के साथ छोटे से कमरे में रहा करती थीं।
पिया वाजपेयी अगली बार फिल्म निर्माता अनिरुद्ध रॉय चौधरी की लॉस्ट में दिखाई देंगी। पिया 10 साल से अधिक समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं। वह सिर्फ 15 साल की थीं जब वह घर छोड़कर दिल्ली चली गईं और बाद में मुंबई आ गईं। उन्होंने दो से तीन महीने तक दिल्ली में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम किया।
बकौल पिया, “मेरे लिए मुंबई आना कठिन था। मैंने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दो रातें बिताईं क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मुंबई कैसे पहुंचा जाए। किसी तरह मैं पहुंच गई लेकिन फिर मुझे रहने के लिए जगह नहीं मिली। किसी ने मुझसे अंधेरी जाने को कहा। लेकिन जब मैं वहां गई, तो अपार्टमेंट के मालिक ने कहा कि कोई जगह नहीं है, इसलिए उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं एक बहुत ही छोटे कमरे में रह सकती हूं जहां वह अपने कुत्ते को रखती थी।
पिया वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने 9 महीने तक उस कमरे में एक कुत्ते के साथ बिताया। बकौल पिया, मैं उस कुत्ते के साथ नौ महीने से अधिक समय तक वहां रहा क्योंकि मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था। आजकल तो उस कमरे से भी बड़े शौचालय हैं। उसके बाद, मुझे नहीं पता था कि कहाँ जाना है। लेकिन मुझे पता था कि तमाम संघर्षों के बाद कुछ अच्छा जरूर होगा।