लाइव न्यूज़ :

डिनर पार्टी में पिता का नाम सुनकर भावुक हुए नागार्जुन , अमिर खान भी साथ आए नजर

By वैशाली कुमारी | Updated: September 25, 2021 16:27 IST

हैदराबाद में आमिर ने इवेंट के बाद नागार्जुन और उनके पर‍िवार के साथ डिनर भी किया। वहीं इस खास पल के दौरान नागार्जुन बेहद इमोशनल नजर आए। 

Open in App
ठळक मुद्देनागा चैतन्य आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैंफिल्म इसी साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर को साउथ इंडियन मूवी 'लव स्टोरी' को प्रमोट करने के लिए हैदराबाद में देखा गया था। बतादें कि इस फिल्म में सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। हैदराबाद में आमिर ने इवेंट के बाद नागार्जुन और उनके पर‍िवार के साथ डिनर भी किया। वहीं इस खास पल के दौरान नागार्जुन बेहद इमोशनल नजर आए। 

खबरों कि मानें तो नागा चैतन्य आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। डिनर के दौरान नागार्जुन को फिल्म में उनके बेटे नागा चैतन्य के कैरेक्टर के नाम के बारे में बताया गया। नागा इस फिल्म में 'बाला राजू' की भूमिका निभा रहे हैं। दरअसल, नागार्जुन के पिता और नागा चैतन्य के दादा अक्क‍िनेनी नागेश्वर राव ने एक फिल्म में 70 साल पहले काम किया था, जिसमें उनका नाम भी 'बाला राजू' था। वहीं यह नाम सुनकर नागार्जुन भावुक हो गए और इस नाम से उन्हें अपने पिता की याद आ गई।

मीडिया के मुताबिक नागा चैतन्य फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के दोस्त की भूमिका में दिखाई देंगे। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी ये फिल्म हॉलीवुड की हिट फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म में करीना कपूर खान भी आमिर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी हैं। फिल्म इसी साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। 

टॅग्स :साउथ सिनेमाआमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!