लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद का नया वीडियो हुआ वायरल, कानून के उल्लंघन का लगा आरोप, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2022 13:19 IST

बॉलिवुड के जाने माने अभिनेता सोनू सूद अपने शानदार अभिनय के साथ दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। हाल ही उनका एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना, जिसमें वो चलती ट्रेन के दरवाजे पर बैठ कर सफर का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस उनसे नाराज हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता सोनू सूद का नया वीडियो वायरल।ट्रेन के सफर का आनंद लेते दिखाई दिए सोनू।फैंस ने कमेंट कर याद कराए रेलवे कानून।

मुंबई: रील और रियल लाइफ हीरो बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपने शानदार अभिनय के अलावा अपनी दरियादिली के चलते सुर्खियां बटोरते ही रहते हैं, पर इस बार मामला कुछ और ही है। दरअसल हाल ही में वायरल एक वीडियो के चलते सोनू सूद के फैंस उनसे काफी नाराज नजर आ रहे हैं। 

सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया। इस छोटे से वीडियो में सोनू ट्रेन के दरवाजे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही ट्रेन चलती है वो अपने बगल में लगे हैंडल को पकड़ लेते हैं और चलती ट्रेन में हवा का आनंद लेते दिखाई देते हैं। सोनू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोग अभिनेता के इस कारनामे पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 एक यूजर ने लिखा कि ‘रेल की पटरियों पर या उसके पास कभी भी फोटो या वीडियो न लें। यह न केवल खतरनाक है, बल्कि सीधे रेलमार्ग पर होना भी अवैध है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ‘सर जी, सीट पर बैठ जाओ नहीं तो रेलवे चालान कर देंगा।' एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला  कि ‘आप जैसे लोग इस तरह से वीडियो बनाएंगे तो आम लोगों में क्या संदेश जाएगा।? दरवाजे पर बैठना रेलवे नियम के अनुसार कानूनन अपराध है'

आपको बता दें रेल नियम के मुताबिक सोनू गैर कानूनी काम कर रहे हैं। ट्रेन की छत पर, कोच के गेट पर खड़े या बैठकर यात्रा करना खतरे से भरा तो है, लेकिन यह कानूनी तौर पर भी गुनाह है। ऐसा करने वाले को जेल भी हो सकती है। रेलवे एक्ट की धारा 156 के अनुसार, छत या ट्रेन के गेट पर यात्रा पर यात्री को 500 रुपये की जेल के साथ 3 महीने की जेल भी हो सकती है। 

टॅग्स :सोनू सूदहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!