लाइव न्यूज़ :

कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चों संग सड़क पर किसानों को देख छलका सोनू सूद का दर्द, कह डाली ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: December 19, 2020 10:31 IST

लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी सोनू सूद ने जरूरतमंदों का हाथ नहीं छोड़ा है। वह कई बेसहारा और गरीब लोगों की अलग-अलग तरीके से सेवाएं कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद पिछले काफी समय से किसानों को अपना समर्थन देते आ रहे हैं। सोनू सूद खुद पंजाब के एक किसान घराने से हैं, ऐसे में वह किसानों का दर्द अच्छी तरह से जानते हैं। सोनू सूद को उम्मीद है कि सरकार किसानों की मांग पर जल्द ही विचार करेगी।

लॉकडाउन के दौरान लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद अब भी अपने घर जाने के इच्छुक लोगों को उनके घर भेजने का काम रहे हैं। इसके अलावा वह जरूरतमंदों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। इस बीच सोनू सूद ने किसानों की मौजूदा हालात पर अपनी बात रखी है। सोनू सूद ने कहा कि तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों की दुर्दशा देखकर उन्हें बहुत दुख हो रहा है।

सोनू सूद ने एक इंटरव्यू के दौरान किसानों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई है। हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों के हजारों किसान दिल्ली की सीमा पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें डर है कि इससे न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली समाप्त हो जाएगी और उनपर बड़े कॉर्पोरेट का नियंत्रण हो जाएगा।

सोनू सूद ने कहा कि वह इस बहस में नहीं पड़ना चाहते कि कौन सही है या कौन गलत, बल्कि वह केवल यह चाहते हैं कि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान हो। सूद ने कहा, "यह बहुत दुखद है। मुझे पता है कि हर समस्या का समाधान है। मैं पंजाब में पैदा हुआ और बड़ा हुआ, मैंने किसानों के साथ समय बिताया है और मेरा मानना ​​है कि अगर हम उन्हें समय दें तो पंजाबी समुदाय को प्यार से मनाया जा सकता है।"

सूद ने यह बात ‘वी द वीमेन’ नामक एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कही, जहां वह पत्रकार बरखा दत्त के साथ बातचीत कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि इस साल कोरोना वायरस महामारी के दौरान प्रवासी श्रमिकों की मदद करने के प्रयासों के लिए सोनू सूद की खूब सराहना की गई थी।

टॅग्स :सोनू सूदकिसान आंदोलनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!