सोनू निगम ने आईसीयू की अपनी तस्वीर को किया शेयर, जिसे देखकर पसीज जाएगा आपका दिल!

By मेघना वर्मा | Published: February 7, 2019 01:09 PM2019-02-07T13:09:56+5:302019-02-07T13:10:13+5:30

इस फोटो में सोनू निगम की एक आंख पूरी फूली हुई और बंद है। जिसे देखकर ही अजीब लग रहा है। इस फोटो में सोनू निगम ने अपने सभी फैन्स  को थैंक्स बोला है।

sonu nigam share his photo in icu after severe skin allergy | सोनू निगम ने आईसीयू की अपनी तस्वीर को किया शेयर, जिसे देखकर पसीज जाएगा आपका दिल!

सोनू निगम ने आईसीयू की अपनी तस्वीर को किया शेयर, जिसे देखकर पसीज जाएगा आपका दिल!

अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को धड़काने वाले सोनू निगम उनके शरीर में  हुई एलर्जी से परेशान हैं। सोनू निगम ने नानावटी अस्पताल के आईसीयू में इलाज के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर उनके फैंन्स पैनिक हो गए हैं। 

इस फोटो में सोनू निगम की एक आंख पूरी फूली हुई और बंद है। जिसे देखकर ही अजीब लग रहा है। इस फोटो में सोनू निगम ने अपने सभी फैन्स  को थैंक्स बोला है। इसके बाद उन्होंने लिखा कि वो अपने कॉन्सर्ट के लिए वापिस फैन्स के बीच आ रहे हैं।  

आपको बता दें सोनू निगम बांद्रा कुर्ला कॉम्‍पलैक्‍स पर कुछ खा रहे थे लेकिन उसी टाइम उनके शरीर में एलर्जी होने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्‍होंने उन्‍होंने एंटी एलजिर्क दवाई ली लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद वह अस्पताल में खुद को दिखाने गए।

इसी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती करने का फैसला लिया और तुरंत इलाज शुरू कर दिया। दो दिन अस्‍पताल में रहने के बाद अब सोनू निगम की हालत में सुधार है। अस्‍पताल की मानें तो सोनू निगम ठीक हो चुके हैं और ओडिशा में होने वाली म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट के लिए चले गए हैं।

Web Title: sonu nigam share his photo in icu after severe skin allergy

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे