पति आनंद को लेकर रोमांटिक हुईं सोनम कपूर, लिखी दिल की बात
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 24, 2019 10:15 AM2019-06-24T10:15:37+5:302019-06-24T10:15:37+5:30
सोनम कपूर लगातार अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ ट्रिप की फोटो फैंस के लिए शेयर कर रही है।
एक्ट्रेस सोमन कपूर ने बिजनेस मैन आनंद आहूजा से शादी है। दोनों की शादी को एक साल हो गया है। ऐसे में अब वह अपने पति के साथ 'हनीमून/सालगिरह/जन्मदिन सभी को एक साथ मना रही हैं।
सोनम कपूर लगातार अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ ट्रिप की फोटो फैंस के लिए शेयर कर रही है। दोनों की शादी मई 2018 में हुई थी। अब सोमन ने पति के लिए दिल की बात सोशल मीडिया पर लिखी है।
सोमन ने खुद की और आनंद की एक फोटो शेयर करने के साथ ही सोनम ने उसके कैप्शन में लिखा, मैं हर दिन अपने आप से पूछती हूं कि मैं दुनिया में कितनी सौभाग्शाली हूं जो मेरे सबसे अच्छे दोस्त से मेरी शादी हुई।
सोमन ने इसी महीने पति के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया है। साथ ही सोनम आगामी फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आएंगी, जो कि लेखक अनुज चौहान के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित फिल्म है।