लाइव न्यूज़ :

फिल्मी है सोनम कपूर-आनंद आहूजा की प्रेम कहानी, जानें कैसे हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 19, 2018 16:04 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी बीते कई दिनों से मीडिया में चर्चा में है। सोनम और आनंद की शादी आजकल हर किसी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।

Open in App

मुंबई, 19 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी बीते कई दिनों से मीडिया में चर्चा में है। सोनम और आनंद की शादी आजकल हर किसी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है।पहले खबरें आई थीं कि दोनों की शादी मार्च में होगी लेकिन अब चर्चा कुछ और है। सोनम और आनंद आहूजा की शादी मुंबई में अगले महीने होगी। इस शादी को खास बनने के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

 दोनों की शादी 6 और 7 मई  को मुंबई के एक सब अर्बन होटल में होगी और इसके बाद द‍िल्‍ली में एक ग्रैंड र‍िसेप्‍शन द‍िया जाएगा। ऐसे में अब खबर आ रही है कि शादी के पहले सोनम और आनंद ने लंदन में एक नया घर खरीद लिया है। मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक सोनम कपूर और आनंद शादी करने के बाद भारत में नहीं बल्कि विदेश में घर बसाएंगे। इसके लिए दोनों ने लंदन में एक फ्लैट भी खरीद लिया है। दोनों की लव स्टोरी एक दम से फिल्मी कही जा सकती है, प्यार करते हैं लेकिन किसी को बताएंगे नहीं,कहने वालों को जो कहना है कहने दो।

दोनों का इश्क नहीं छुपा

सोनम और आनंद लाख मना कर लें कि वह  किसी रिलेशनशि‍प में नहीं हैं लेकिन सच ही कहते हैं कि इश्क छिपाए नहीं छिपाता।अक्सर ही वह अपने दिल्ली के बिजनेसमेन बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ देखी जाती हैं। आनंद की एक क्लोदिंग कंपनी है और अब तो पूरा कपूर परिवार उनका ही ब्रांड पहने हुए नजर आता है। ऐसे में साथ दिखता है कि दोनों एक दूसरे के इश्क में गिरफ्त हैं। फ‍िल्‍म नीरजा के लिए सोनम को मिले नेशनल अवॉर्ड की सेरेमनी में वह भी कपूर परिवार के साथ पहुंचे थे तो श्रीदेवी के निधन के समय भी वह उनके करीब ही रहे। ऐसे में साफ देखा जा सकता है भले ही कभी इन्होंने खुलेतौर पर ना कहा हो कि ये एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन इनका प्यार फैस को अब आंखों में दिख जाता है।

कब किया प्रपोज

हर एक के लिए एक सवाल है कि आखिर दिल्ली के बिजनेस मैन आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को कब और कहां प्रपोज किया था। ऐसे में सूत्रों की मानें तो  जुलाई 2014 में आनंद ने सोमन को प्रपोज किया था। सोनम से हाले दिल बयां करने के लिए आनंद ने विदेशी जमीं को चुना था।  हालांक‍ि हां करने में सोनम ने कुछ महीने का वक्‍त लगा लेकिन आखिर में सोनम ने हजारों का दिल तोड़कर बिजनेस मैन का हाथ थामने के लिए हामी भरी थी।

जब साथ-साथ नजर आने लगे दोनों

सोनम और आनंद ने शुरु  में अपने रिश्ते को मीडिया से काफी दूर रखा था। अगस्त में रुस्तम फिल्म की एक पार्टी में पहली बार दोनों को साथ देखा गया था। वहीं, उसके बाद उनकी बहन रिया ने अपनी फैमिली पिक्चर शेयर की थी जिसमें आनंद भी साथ नजर आए थे जिसके बाद इनके ना बोले ही सभी को रिश्ते के बारे में पता लग गया। उनका रिश्ता एक खुली किताब हैं, लेकिन दोनों ने वास्तव में इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। दोनों कई मौकों पर एक साथ नज़र आते हैं और एक-दूसरे के साथ प्यारा समय बिताते हैं। सोनम की इन्स्टाग्राम कहानियां और फ़ीड यह सबूत है कि दोनों एक-दूसरे का साथ कितना पसंद करते हैं।

घर वालों की हैं पसंद

सोनम कपूर की हां के बाद  कपूर पर‍िवार में आनंद को आसानी स्‍वीकार कर ल‍िया गया। कहते हैं सोनम के परिवार ने सभी आनंद को खासा पसंद करते हैं। खासकर सोनम की मम्मी जिनको वह सबसे पहले पसंद आए थे। अक्सर वह जिस तरह से सोनम के परिवार के साथ जिस तरह से साथ नजर आते हैं उससे साफ है कि किस कद्र सोनम के परिवारवाले उनको पसंद करते हैं।

सोनम का हनीमून

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद सोनम कपूर हनीमून के लिए विदेश जाएंगी। माना जा रहा है कि कांस में रेड कार्पेट इवेंट और कुछ मीडिया इंटरैक्शन के बाद वह इसी देश में रहकर अपना हनीमून भी मनाएंगी।

जानें कौन है सोनम के होने वाले पति

सोनम कपूर के ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा पेशे से दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। आनंद का Bhane नाम के कपड़ों का एक बड़ा ब्रांड है। दिल्ली के रहने वाले आनंद इसके साथ ही शाही एक्पोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं जो उनका फैमिली बिजनेस है। आनंद अहूजा देश के पहले शू स्टोर के भी फाउंडर हैं। स्टोर का नाम है 'वेज-नॉन वेज'। इतना ही नहीं सोमन के कथित प्रेमी आनंद अहूजा अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' के एमडी हैं। आनंद आहूजा ने अमेरिका की अमेजन कंपनी में बतौर प्रोडक्ट मैनेजर काम किया है। 

टॅग्स :सोनम कपूरवेडिंगबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

क्रिकेटVIDEO: मसूरी में कुलदीप यादव की शादी का जश्न, रैना-चहल समेत कई सितारे पहुंचे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?