शादी के प्लान्स पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, कहा- होना तो चाहती हैं सेटेल पर...

By मेघना वर्मा | Published: March 31, 2019 11:19 AM2019-03-31T11:19:28+5:302019-03-31T11:19:28+5:30

सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही कलंक फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण-आलिया के अलावा आदित्य रॉय कपूर माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी दिखाई देंगे। फिल्म 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

sonakshi sinha says on her marriage plans | शादी के प्लान्स पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, कहा- होना तो चाहती हैं सेटेल पर...

शादी के प्लान्स पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा, कहा- होना तो चाहती हैं सेटेल पर...

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी प्रमोशन के चलते वो टेलीविजन पर आने वाले एक सुपरहिट शो पर वरुण और आलिया भट्ट के साथ गई थीं। जहां उनसे उनकी शादी पर पूछा गया तो सोनाक्षी ने काफी हंसते-हंसते हुए जवाब दिया की हां वो शादी करना चाहती हैं। 

सेट पर आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ जब शो के एंकर ने सोनाक्षी से शादी की बात की तो उन्होंने कहा कि हां वो जल्द से जल्द शादी करके सेटल होना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो चाहती हैं कि वरुण और आलिया से पहले उनकी शादी हो जाए। सोनाक्षी ने कहा कि फिलहाल वो सही आदमी की तलाश कर रही हैं। 

बता दें सोनाक्षी सिन्हा के लिए खबर है थी कि वो नोटबुक एक्टर जहीर इकबार को डेट कर रही हैं। जहीर इकबाल ने फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा को उनके इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश किया था। जिसके बाद लगातार ये खबरें आ रही थीं कि एक्ट्रेस जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही कलंक फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण-आलिया के अलावा आदित्य रॉय कपूर माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी दिखाई देंगे। फिल्म 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। वहीं खबर है कि सलमान खान की दबंग के नेक्स्ट सीक्वल के लिए भी उन्हें राजी कर लिया गया है। 

 

Web Title: sonakshi sinha says on her marriage plans

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे