रामायण के प्रसारण पर यूजर ने उठाए सवाल, दूरदर्शन के CEO ने जवाब देकर कर दी बोलती बंद

By अमित कुमार | Published: April 13, 2020 12:38 PM2020-04-13T12:38:08+5:302020-04-13T13:08:27+5:30

लॉकडाउन होने के कारण दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। इस शो को लोग बहुत ही उत्साह के साथ देखते हैं।

Social Media User Complaint Over Ramayan CEO give perfect reply | रामायण के प्रसारण पर यूजर ने उठाए सवाल, दूरदर्शन के CEO ने जवाब देकर कर दी बोलती बंद

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि चैनल मोजर बेयर डीवीडी के जरिए रामायण का प्रसारण कर रहा है।दोनों की इस बातचीत पर फैंस ने अपने रिएक्शन भी दिए।

रामायण और महाभारत एक बार फिर लोगों के टीवी चैनल्स पर प्रसारित किया जा रहा है। लॉकडाउन होने के कारण दूरदर्शन पर बहुत सारी पुरानी सीरियल्स को दोबारा टेलीकास्ट किया जा रहा है। रामयाण के प्रसारण को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सवाल खड़े किए तो दूरदर्शन के सीईओ ने इसका जवाब दिया। दोनों की इस बातचीत पर फैंस ने अपने रिएक्शन भी दिए। 

दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि चैनल मोजर बेयर डीवीडी के जरिए रामायण का प्रसारण कर रहा है। यूजर ने अपने ट्ववीट में लिखा- 'इस ट्वीट के लिए माफी। लेकिन भारत का राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन, मोजर बीयर डीवीडी से रामायण की स्ट्रीमिंग कर रहा है। वह भी वॉटरमार्क के साथ...। इस ट्वीट के तुरंत बाद दूरदर्शन के सीईओ ने इसका रिप्लाई दिया। दूरदर्शन के सीईओ ने इस बात को गलत ठहराते हुए यूजर को अपनी जानकारी सही करने की बात कही। 

सीईओ ने जवाब देते हुए लिखा- 'ये दूरदर्शन का तो मालूम नहीं पड़ता, कृप्या कर अपना अपना सोर्स दोबारा चेक करें।' सोशल मीडिया पर ये दोनों ट्वीट जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने से नहीं चूक रहे हैं। कुछ लोगों ने ट्ववीट करने वाले यूजर को सोच-समझकर अपनी बात रखने की सलाह तक दे डाली। बता दें कि रामायण का प्रसारण दिन में दो बार होता है, जो सुबह 9 बजे और रात में 9 बजे होता है। 

Web Title: Social Media User Complaint Over Ramayan CEO give perfect reply

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे