'कालिया' उर्फ विजू खोटे के निधन से दुख में डूबे फैंस, सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जताया शोक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 30, 2019 10:30 AM2019-09-30T10:30:24+5:302019-09-30T10:30:24+5:30

बॉलीवुड फिल्म 'शोले' में कालिया का किरदान निभाने वाले एक्टर विजू खोटे का 78 साल में निधन हो गया

social media reaction on viju khote no more | 'कालिया' उर्फ विजू खोटे के निधन से दुख में डूबे फैंस, सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जताया शोक

'कालिया' उर्फ विजू खोटे के निधन से दुख में डूबे फैंस, सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जताया शोक

Highlightsएक्टर का निधन 78 साल की उम्र में हुआ है। एक्टर का निधन उनके घर पर हुआ है।

बॉलीवुड की फेमस फिल्म शोले में कालिया रोल निभाने वाले एक्टर विजू खोटे का निधन हो गया है। एक्टर का निधन 78 साल की उम्र में हुआ है। एक्टर कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे।  एक्टर का निधन उनके घर पर हुआ है। विजू ने  हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है।

विजू में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आज 11 बजे एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। फिल्म शोले में कालिया का रोल फैंस के बीच हमेशा छाया रहेगा।वहीं फिल्म अंदाज अपना अपना में उन्होंने रोबर्ट का किरदार निभाया था विजू के निधन से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है।

विजू खोटे ने 300 से अधिक हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा लो मराठी थिएटर में भी सक्रिय थे। विजू को आखिरी बार 2018 में फिल्म जाने क्यूं दे यारों में देखा गया था। उनकी कुछ अन्य फिल्मों में गोलमाल 3 (2010), आतिथि तुम कब जाओगे (2010) और अजब प्रेम की गजब कहानी (2009) शामिल हैं।

Web Title: social media reaction on viju khote no more

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे