लाइव न्यूज़ :

'मेरे हाथ पर चढ़ा और तीन बार मुझे काटा': पनवेल फार्महाउस पर सांप के काटने की घटना पर बोले सलमान खान

By अनिल शर्मा | Updated: December 27, 2021 09:26 IST

सलमान खान ने कहा, "एक सांप मेरे फार्महाउस में घुस गया था। मैं उसे एक छड़ी का उपयोग करके बाहर ले गया। सलमान ने बताया कि बाहर ले जाते वक्त सांप धीरे-धीरे उनके हाथ पर चढ़ गया...

Open in App
ठळक मुद्देसांप ने सलमान खान को हाथ पर तीन पर काटा थाअस्पताल में 6 घंटे तक भर्ती थेरविवार को अस्पताल को छुट्टी मिली थी

मुंबईःसलमान खान को शनिवार एक विषहीन सांप ने काट लिया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच अभिनेता ने सांप काटने की घटना का विस्तार से जिक्र किया है। सलमान खान को सांप ने उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर काटा था। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सलमान खान ने कहा, "एक सांप मेरे फार्महाउस में घुस गया था। मैं उसे एक छड़ी का उपयोग करके बाहर ले गया। सलमान ने बताया कि बाहर ले जाते वक्त सांप धीरे-धीरे उनके हाथ पर चढ़ गया। उसे दोबारा पकड़ा जिस दौरान उसने तीन बार काट लिया। यह एक तरह का विषहीन सांप था। सलमान ने बताया है कि वे अस्पताल में 6 भर्ती रहे। फिलहाल वह ठीक हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सलमान फार्महाउस लौट आए और अपना 56वां जन्मदिन मनाया। अभिनेता आमतौर पर अपना जन्मदिन मुंबई के बाहरी इलाके में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ फार्महाउस में ही मनाते हैं।

ऑनलाइन शेयर की गई कई तस्वीरों और वीडियो में सलमान केक काटते नजर आए। बाहर इंतजार कर रहे पैपराजी से बातचीत करने के लिए वे फार्महाउस से बाहर आए और मुस्कुराते हुए उनके लिए पोज दिए। उन्होंने उनके लिए एक गाना भी गाया। अभिनेता की करीबी पारिवारिक मित्र एवं अभिनेत्री बीना काक ने यह जानकारी दी। काक ने खान के साथ ‘मैंने प्यार क्यों किया?’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बाद में शाम को अभिनेता के स्वास्थ्य संबंधी अपडेट को इंस्टाग्राम पर साझा किया।

काक ने खान के साथ एक सेल्फी पोस्ट की और साथ में लिखा, ‘‘कल जन्मदिन है, सबकुछ कुशल मंगल है और सब खुश हैं, आज आप बिल्कुल स्वस्थ हैं। परिवार के साथ देखकर खुश हूं। मैं उन्हें ‘खुदा की नेमत’ कहूंगी। सुखी, स्वस्थ, दीर्घायु और सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं।’’ सलमान खान को हाल में फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में बड़े पर्दे पर देखा गया था। यह फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई थी। वह कलर्स चैनल पर प्रसारित टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में मेजबान के रूप में भी नजर आते हैं और उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ के अगले साल रिलीज होने की संभावना है। 

टॅग्स :सलमान खानसलमान खान बर्थडे स्पेशलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!