लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन छोड़कर आई प्रेमिका से गायिका नेहा भसीन के भाई ने की शादी, गजब है दोनों की प्रेम कहानी, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: April 13, 2022 09:02 IST

ऐना होरोदेत्स्का और अनुभव भसीन की प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब ऐना अगस्त 2019 में भारत की यात्रा पर थीं। दोनों की इंस्टाग्राम बात शुरू हुई और...

Open in App
ठळक मुद्देऐना होरोदेत्स्का और अनुभव भसीन एक साल से अधिक समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे ऐना कुछ कपड़े और तोहफे के तौर पर अपनी ग्रैंडमदर से मिले कॉफी मेकर को लेकर भारत आ गई थीं

नई दिल्लीः गायिका नेहा भसीन के भाई अनुभव भसीन ने युद्ध के बीच यूक्रेन छोड़कर आईं अपनी प्रेमिका ऐना होरोदेत्स्का से दिल्ली में शादी कर ली है। ऐना पिछले एक साल से अनुभव को डेट कर रही थीं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐना कुछ कपड़े और तोहफे के तौर पर अपनी ग्रैंडमदर से मिले कॉफी मेकर को लेकर भारत आ गई थीं। भारत आने के बाद अनुभव द्वारा उन्हें प्रपोज करने की तस्वीरें वायरल हुई थीं।

ऐना 17 मार्च को भारत आई थीं। नेहा भसीन के वकील भाई अनुभव ने तब ऐना को घुटनों के बल प्रपोज  किया था। और उसने हां कर दी थी। रविवार को इस जोड़े ने राष्ट्रीय राजधानी में एक अंतरंग समारोह में शादी कर ली।

ऐना होरोदेत्स्का और अनुभव भसीन की प्रेम कहानी तब शुरू हुई जब ऐना अगस्त 2019 में भारत की यात्रा पर थीं। दोनों की इंस्टाग्राम बात शुरू हुई और मार्च 2020 की शुरुआत में ऐना फिर से भारत आईं और अनुभव से मिलीं। हालांकि कोरोनोवायरस-प्रेरित लॉकडाउन की वजह से वह भारत में फंसी रहीं और अनुभव के साथ दिल्ली में उनके घर पर ही रहने लगीं। 

इसी वक्त दोनों करीब आ गए और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। और आखिरकार यूक्रेन में युद्ध के बीच ऐना देश छोड़ भारत आ गईं और अनुभव से शादी कर ली।

टॅग्स :नेहा भसीनहिन्दी सिनेमा समाचारयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!