लाइव न्यूज़ :

पति राज कुंद्रा के सोशल मीडिया छोड़ने के बाद शिल्पा शेट्टी ने लिखा नोट- 'बड़ा नुकसान हमें उस मुकाम पर पहुंचा सकता है जिसकी...'

By अनिल शर्मा | Updated: November 2, 2021 13:39 IST

शिल्पा शेट्टी द्वारा साझा किए गए नोट में आगे सुविधा क्षेत्र यानी कम्फर्ट जोन की बात की गई है। नोट में लिखा है- हम कम्फर्ट में सुकून पाते हैं। हमें भले ही हमेशा अपनी जिंदगी से शिकायत हो, चीजें परफेक्ट ना हों लेकिन हम जानते हैं कि हम क्या हैं और किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं...

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा शेट्टी द्वारा साझा किए गए नोट में आगे सुविधा क्षेत्र यानी कम्फर्ट जोन की बात की गई है

मुंबईः पति राज कुंद्रा के ट्विटर और इंस्टाग्राम से अपने अकाउंट डिलीट करने के बाद शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक किताब का अंशा साझा किया है जिसमें सुविधा क्षेत्र से बाहर निकलने और खुद की तलाश के बारे में बात की गई है।  इस नोट में लिखा है, आपको अपनी सहूलियत के हिसाब से शहर छोड़ना पड़ता है और अंतर्ज्ञान के जंगल में जाना पड़ता है। आप वहां जो पाएंगे वो बेहतरीन होगा। वहां आपकी मुलाकात खुद से होगी।

शिल्पा शेट्टी द्वारा साझा किए गए नोट में आगे सुविधा क्षेत्र यानी कम्फर्ट जोन की बात की गई है। नोट में लिखा है- हम कम्फर्ट में सुकून पाते हैं। हमें भले ही हमेशा अपनी जिंदगी से शिकायत हो, चीजें परफेक्ट ना हों लेकिन हम जानते हैं कि हम क्या हैं और किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और हम इस बात को लेकर ठीक महसूस करते हैं।

आगे लिखा है-  क्या होगा जब हम अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें? दूसरे देश में एक साल बिताने से हम अपने अंदर और दुनिया को देखने के नजरिए को बदल सकते हैं। हम एक ऐसे बदलाव की ओर आगे बढ़ सकते हैं जिसके बारे में हमने सोचा ना हो। मैं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना चाहती हूं और देखना चाहती हूं कि आगे क्या होगा।

सोमवार को राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया से किनारा कर लिया है। जुलाई में पोर्नोग्राफी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तारी के बाद से वह ट्विटर और इंस्टाग्राम पर निष्क्रिय थे। उन पर एडल्ट वीडियो के निर्माण और स्ट्रीमिंग में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। उन पर भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्राहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!