लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थ शुक्ला की फैमिली ने आज शाम को रखा दिवंगत एक्टर के लिए प्रेयर मीट, फैंस भी हो सकते हैं शामिल

By वैशाली कुमारी | Updated: September 6, 2021 12:57 IST

करणवीर बोहरा ने सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला और उनकी बहनों, नीतू और प्रीतो शुक्ला द्वारा आयोजित की जा रही इस प्रेयर मीट का एक पोस्टर साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ का 2 सितंबर को गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया वह 40 वर्ष के थे जब उन्होंने अंतिम सांस ली और कथित तौर पर उनकी नींद में ही मृत्यु हो गई

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार के सदस्यो ने आज शाम 5 बजे दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रेयर मीट का आयोजन किया है। कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए प्रेयर मीट को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। अभिनेता करणवीर बोहरा ने सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला और उनकी बहनों, नीतू और प्रीतो शुक्ला द्वारा आयोजित की जा रही इस प्रेयर मीट का एक पोस्टर साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। 

 पोस्टर में लिखा है कि दिवंगत अभिनेता की आत्मा को सिस्टर शिवानी और ब्रह्मा कुमारियों का आशीर्वाद मिलेगा, और बीके योगिनी दीदी द्वारा ध्यान सत्र आयोजित किया जाएगा। करणवीर, टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता, सिद्धार्थ के दोस्तों और सहयोगियों में से एक हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आइए आज शाम 5 बजे हमारे दोस्त सिद्धार्थ शुकला के लिए विशेष प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए एक साथ आते हैं, जिसका आयोजन उनकी मां और उनकी बहनों और द्वारा किया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए प्रशंसक जूम लिंक से जुड़ सकते हैं। 

सिद्धार्थ का 2 सितंबर को गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे जब उन्होंने अंतिम सांस ली और कथित तौर पर उनकी नींद में ही मृत्यु हो गई। दिवंगत अभिनेता सबसे अधिक पसंद की जाने वाली टीवी हस्तियों में से एक थे और उनकी ऐक्टिंग और बॉडी के लिए उन्हें काफी सराहा गया। अभिनेता ने लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 भी जीता था, जहां उन्होंने अपनी अफवाह मे रहीं प्रेमिका शहनाज गिल से भी मुलाकात की थी।  साथ में, उन्हें दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसकों द्वारा #SidNaaz के नाम से जाना जाता था।

बता दें कि मुंबई पुलिस को अभी तक अभिनेता की विसरा रिपोर्ट नहीं मिली है।  फिलहाल उन्होंने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है।

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड गॉसिपब्रेकिंग न्यूज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!