लाइव न्यूज़ :

भारतीय जवानों पर श्रद्धा ने शेयर की तस्वीर, लोगों ने कहा- इंडियन आर्मी की इज्जत करें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 11:58 IST

बिना सोचे-समझे श्रद्धा ने शेयर की इंडियन आर्मी की तस्वीर, ट्विटर पर हुईं ट्रोल।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि खुद श्रद्धा कपूर हैं। असल में  17 दिसंबर को श्रद्धा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में दो जवान बर्फ में पर सोते नजर आ रहे हैं। फोटो का कैप्शन था- सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय जवानों का नाइट स्टे। इस फोटो को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन लिखा, भारतीय जवान बर्फ में रहते हैं, तब हम यहां चैन से सो पाते हैं। इन जवानों का जितना भी धन्यवाद करें, कम है। 

 

अब आप सोच रहे होंगे कि इस तस्वीर को लेकर श्रद्धा आखिर ट्विटर पर ट्रोल क्यों हुईं। असल में श्रद्धा ने जो फोटो शेयर की वह दूसरे देश की जवानों की थी। तस्वीर में जो जवान बर्फ पर सोए दिख रहे हैं, वह इंडियन आर्मी नहीं बल्कि रशियन आर्मी की हैं। इस तस्वीर को 2013 में शेयर किया गया था।

 

श्रद्धा को इस पोस्ट को लेकर ट्विटरबाजों ने काफी ट्रोल किया। कमेंट में रिप्लाई करते हुए लोगों ने श्रद्धा को इस फोटो की सच्चाई बताई। कुछ लोगों ने तो श्रद्धा को यह तक कह डाला कि वह इंडियन आर्मी की इज्जत करें। फिलहाल श्रद्धा की आने वाली फिल्मों के बारे में कोई खासा जानकारी नहीं है। श्रद्धा की पिछली फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'हसीना पारकर' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल नहीं कर पाई थी।

टॅग्स :श्रद्धा कपूरबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्रीसोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच