लाइव न्यूज़ :

बच्चों की खातिर मेरी निजता का सम्मान करें, राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद बोलीं शिल्पा शेट्टी- मीडिया ट्रायल न हो

By अनिल शर्मा | Updated: August 2, 2021 14:46 IST

शिल्पा ने आगे लिखा, एक सेलिब्रिटी के रूप में मेरा दर्शन रहा है-  Never complain(कभी शिकायत नहीं), never explain(कभी स्पष्टीकरण नहीं)। अभिनेत्री ने आगे लिखा, चूंकि मामला अभी जांच के दायरे में है इसलिए मैं केवल इतना कहूंगा कि मुझे मुंबई पुलिस और भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा ने कहा- मेरे और मेरे परिवार का मीडिया ट्रायल बंद होना चाहिएअभिनेत्री ने कहा- मुझे मुंबई पुलिस और भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा हैकृपया मेरी ओर से झूठे कोट करना बंद करेंः शिल्पा

पोर्नोग्राफी मामले में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपने  इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर मीडिया ट्रायल ना करने की अपील की है। साथ ही लोगों से अनुरोध किया है कि मामले में उनके नाम का गलत इस्तेमाल ना किया जाए। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बाबत एक लंबा बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मामला विचाराधीन है इसलिए वह इसमें कुछ कहने से बचेंगी।

शिल्पा शेट्टी ने बयान में लिखा, हाँ! पिछले कुछ दिन हर मोर्चे पर चुनौतीपूर्ण रहे हैं। कई तरह की अफवाहें और आरोप लगे हैं। मीडिया द्वारा मुझ पर बहुत सारे अनुचित आरोप लगाए गए। ढेर सारे ट्रोलिंग/प्रश्न किए गए... न केवल मुझसे  बल्कि मेरे परिवार को भी। शिल्पा ने मामले में अपना स्टैंड रखते हुए कहा, मैंने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। और इस मामले में ऐसा करने से बचूंगी क्योंकि यह विचाराधीन है। इसलिए कृपया मेरी ओर से झूठे कोट करना बंद करें।

हमारे बच्चों के खातिर हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान कीजिएः शिल्पा

शिल्पा ने आगे लिखा, एक सेलिब्रिटी के रूप में मेरा दर्शन रहा है-  Never complain(कभी शिकायत नहीं), never explain(कभी स्पष्टीकरण नहीं)। अभिनेत्री ने आगे लिखा, चूंकि मामला अभी जांच के दायरे में है इसलिए मैं केवल इतना कहूंगा कि मुझे मुंबई पुलिस और भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। एक परिवार के तौर पर हम कानूनी मदद ले रहे हैं। लेकिन तब तक मैं आपसे निवेदन करती हूं, खासकर एक मां के तौर पर, कि हमारे बच्चों के खातिर हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान कीजिए। साथ ही मैं निवेदन करती हूं कि आधी-अधूरी जानकारी पर बिना सच जाने कमेंट करना बंद करें।

हमें मीडिया ट्रायल की जरूरत नहीं,कृपया कानून को अपना काम करने देंः अभिनेत्री

अंत में अभिनेत्री ने कहा कि मैं एक कानून का पालन करने वाली भारतीय और पिछले 29 सालों से काम करने वाली प्रोफेशनल महिला हूं। लोगों ने मुझपर विश्वास किया है और मैंने कभी भी किसी के भरोसाे को नहीं तोड़ा है। आपसे निवेदन करती हूं कि मेरे परिवार और मेरे प्राइवेसी के हक का सम्मान करें और इस समय हमें अकेला छोड़ दें। हमें मीडिया ट्रायल की जरूरत नहीं. कृपया कानून को अपना काम करने दें। सत्यमेव जयते।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!