लाइव न्यूज़ :

#MeToo: कंगना पर शेखर सुमन ने साधा निधाना, चुप्पी क्यों-क्या खत्म हो गया कैंपेन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 31, 2018 14:45 IST

#मीटू मूवमेंट के तहत कंगना रनौत के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने उन्हीं के खिलाफ टि्वटर पर आरोप लगाए थे और अपनी आपबीती सुनाई थी। अब उनके पिता उनके पक्ष में उतरे हैं।

Open in App

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद के बाद बॉलीवुड में काम करने वाली जगह पर महिलाओं के शोषण के तमाम मामले सामने आए हैं। एक के बाद एक सितारों ने खुद के साथ हुए उत्पीड़न पर खुलकर अपनी राय रखी है।

#मीटू मूवमेंट के तहत कंगना रनौत के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन ने उन्हीं के खिलाफ टि्वटर पर आरोप लगाए थे और अपनी आपबीती सुनाई थी। अब उनके पिता उनके पक्ष में उतरे हैं।

हाल ही में शेखर सुमन ने ट्वीट कर कंगना पर निशाना साधते हुए कहा है कि जब अध्ययन ने अपनी मीटू स्टोरी शेयर की तो लोगों ने कहा कि अध्ययन ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं, लेकिन अब जब सारी महिलाएं अपनी स्टोरी मीटू स्टोरी शेयर कर रही हैं तो क्या वो भी  पब्लिसिटी के लिए है।

शेखर ने लिखा है कि क्या #MeToo आंदोलन मर चुका है? आरोप प्रत्यारोप का दौर खत्म? बहस खत्म हो गई है? सुर्खियां चली गईं? महिलाओं की क्रांति खत्म हो गई? चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात। खास बात ये कि हेंडल से ट्वीट किया गया है वो वेरिफाइड नहीं है। लेकिन पिंकविला के मुताबिक हैंडल शेखर सुमन का ही है।

बता दें कि अध्ययन ने कंगना पर निशाना साधते हुए लिखा था बहुत सारे लोग मुझसे मेरी मीटू स्टोरी शेयर करने को कह रहे हैं। वहीं कंगना से जब एक न्यूज चैनल ने बातचीत के दौरान अध्ययन की मीटू स्टोरी के बारे में पूछा तो वे देर तक हंसती रहीं। इसके बाद उन्होंने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस