लाइव न्यूज़ :

जल्द मां बनने वाली है बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट! सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 10, 2020 06:28 IST

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में शेफाली जरीवाला ने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। उन्होंने अपने खेल और रणनीति से काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 में नजर आईं काटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला को फैंस ने काफी पसंद किया था शेफाली शो की काफी दमदार प्रतियोगी के रूप में उभर के सामने आईं थीं

बिग बॉस 13 में नजर आईं काटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला को फैंस ने काफी पसंद किया था। शेफाली शो की काफी दमदार प्रतियोगी के रूप में उभर के सामने आईं थीं। शेफाली घर में झगड़े और मस्ती करते भी नजर आईं थीं। शो खत्म होने के बाद से शेफाली लगातार पति पराग त्यागी के साथ की फोटो शेयर करती रहती हैं। जिस कारण से वह सुर्खियों में रहती हैं।  शेफाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

वह अपनी फोटोज आदि के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में शेफाली में साड़ी में एक फोटो शेयर की है जिसके बाद से उनको लेकर सवाल भी उड़े हैं। फैंस को लग रहा है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।

दरअसल हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेफाली ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में बिग बॉस की एक्स केंटेस्टेंट पति पराग के साथ नजर आ रही थीं। तस्वीर में पराग त्यागी ने शेफाली को पीछे से गले लगाया हुआ था। तस्वीर में शेफाली नीले रंग की साड़ी पहनी हुई थीं जिसमें उनका पेट थोड़ा बाहर की तरफ निकला हुआ दिखाई दिया। शेफाली की इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस जल्द मां बनने वाली हैं।शेफाली के कई फैंस ने उन्हें कमेंट में पूछा कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं ? जिसके बाद शेफाली जरीवाला को अपने फैंस को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने अपने कई फैंस को जवाब में कहा कि, 'मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, मैंने ज्यादा खाना खा लिया था।

इतना ही नहीं शेफाली ने कहा है कि बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जोकि बहुत थकाऊ है क्योंकि इसमें कागजी कार्रवाई ज्यादा है, लेकिन उम्मीद है कि हम जल्द बच्चा गोद ले लेंगे।

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस