आप पिता हैं, गॉडफादर हैं, आखिर क्या हैं? महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाए सवाल
By अमित कुमार | Published: August 25, 2020 07:39 AM2020-08-25T07:39:37+5:302020-08-25T07:39:37+5:30
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के रिलेशनशिप में जरुरत से ज्यादा दखलअंदाजी करने वाले महेश भट्ट को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। अब शत्रुघ्न सिन्हा ने रिया और महेश के रिश्ते पर सवाल खड़े किए हैं।
महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती की तस्वीरें, चैट आदि के वायरल होने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। पूछा जा रहा है कि आखिर रिया और सुशांत के रिश्ते में महेश भट्ट इतना इंटरेस्ट क्यों ले रहे थे। सुशांत के परिवार वालों से लेकर फैंस तक लगातार रिया और महेश के रिश्तों पर सवाल खड़े कर कर रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ऐसा ही सवाल उठाया है।
एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने कहा, ''अगर मैं होता तो सारी बातों को सीबीआई के सामने रखता। हमें अभी तक यह भी नहीं पता कि रिया और महेश भट्ट के बीच क्या रिश्ता है। क्या वह फादर हैं, गॉडफादर हैं या कुछ और रिश्ता है? मैं कभी रिया से नहीं मिला। भट्ट ने क्या और किस आधार पर कहा, इस पर मैं कमेंट नहीं कर सकता क्योंकि मैं सारी बातें नहीं जानता। सब सीबीआई के सामने रखा जाना चाहिए।''
रिया के पिता और भट्ट ने रची थी साजिश
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच जारी है। इस बीच सुशांत के जिम पार्टनर सुनील शुक्ला ने रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत और फिल्मकार महेश भट्ट के खिलाफ सुशांत की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। शुक्ला ने कहा कि पहले रिया दिवंगत अभिनेता को दवा देती थी, लेकिन उनके जाने के बाद कोई और होगा जिसने सुशांत को वो दवाएं दी।
भट्ट परिवार करेगा मुकदमा
इधर, सुशांत की मौत के मामले में महेश भट्ट और रिया चक्र वर्ती पर आरोप लगाने वाले सुशांत के जिम पार्टनर पर मुकदमे की तैयारी चल रही है। सुशांत के इस 'कथित' मित्र ने महेश भट्ट और रिया के पिता इंद्रजीत चक्र वर्ती को सुशांत की कथित हत्या में षड़यंत्रकारी करार दे दिया है। एक सूत्र ने बताया कि भट्ट परिवार अब आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमे की तैयारी कर रहा है।