लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन के इस को-स्टार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सैलून के कर्मचारी पर किया था चाकू से हमला

By मेघना वर्मा | Updated: May 28, 2019 13:00 IST

अभिमन्यु चौधरी, अमिताभ बच्चन की फिल्म शमिताभ में काम कर चुके हैं। सिर्फ यही नहीं एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में भी उनके रोल की खबरें सामने आयी थी। 

Open in App

बॉलीवुड के एक्टर अभिमन्यू चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल अभिमन्यू पर सैलून के एक कर्मचारी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगा है। मुंबई के ओशीवारा पुलिस ने अभिमन्यु चौधरी को और उनके अभिनव चौधरी को गिरफ्तार किर लिया है। 

लड़की को गलत तरीके से छूने की कोशिश

पुलिस की मानें तो सैलून के एक कर्मचारी ने एक लड़की को गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। तभी उस लड़की ने अभिमन्यु को कॉल किया। इसी के बाद एक्टर अपने दोस्त अभिनव के साथ सैलून पहुंचे और उन्होंने कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। ये घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई है।

लगी है ये धाराएं

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो एक्टर और उसके दोस्त पर आईपीसी की धारा 354, 324 और 326 लगाया गया है। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित लड़की ने पुलिस के पास सैलून के कर्मचारी पर केस दर्ज करा दिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कर्मचारी ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। 

घायल कर्माचीर अस्पताल में है भर्ती

सैलून का कर्मचारी फिलहार अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। अभिमन्यु अमिताभ बच्चन की फिल्म शमिताभ में काम कर चुके हैं। सिर्फ यही नहीं एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में भी उनके रोल की खबरें सामने आयी थी। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस