लाइव न्यूज़ :

शाहरुख की 'जवान' ने 1100 करोड़ से अधिक की कमाई की, ऐसा कारनामा करने वाली पहली फिल्म बनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2023 15:30 IST

भारतीय सिनेमा के इतिहास में 'जवान' दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। जिस हिसाब से जवान अब भी थियेटर्स में टिकी हुई है, आने वाले समय में ये फिल्म कई और कीर्तिमान बना सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देजवान अब भी थियेटर्स में टिकी हुई हैबॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कीऐसा कारनामा करने वाली पहली फिल्म बन गई

मुंबई: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। किंग खान की थ्रिलर फिल्म 'जवान' ने दुनियाभर में 1103.27 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने यह जानकारी दी। फिल्म निर्माण कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ ने शुक्रवार शाम को 'एक्स' पर फिल्म की कमाई के बारे में जानकारी साझा की।

पोस्ट में फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई के एक पोस्टर के साथ लिखा गया, "हर गुजरते दिन के साथ 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना रही है।" एटली द्वारा निर्देशित फिल्म सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में दुनियाभर में रिलीज हुई थी।

निर्माताओं ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, "भारतीय सिनेमा के इतिहास में 'जवान' दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है।" निर्माताओं के मुताबिक, "फिल्म ने भारत में 733.37 करोड़ रुपये और विदेशी सिनेमाघरों से 369.90 करोड़ रुपये की कमाई की है।"

जवान ने पहले हफ्ते में कुल 389.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में इसने  हिंदी भाषा में 347.98 करोड़ रुपये और तमिल तेलुगू  में 23.86 और 18.04 करोड़ रुपये अर्जित किए थे।   

फिल्म की पटकथा और इसे निर्देशित एटली ने किया है। जवान की निर्माता गौरी खान और गौरव वर्मा है, फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। जवान में शाहरुख खान डुअल रोल पिता और बेटे के रूप में निभा रहे हैं जो भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ता है।

इस थ्रिलर में कॉमेडी का तड़का भी डाला गया है। फिल्म में विजय सेतुपति ने विलेन की भूमिका निभाई है। इसके अलावा नयनतारा ने भी दमदार भूमिका निभाई है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने कैमियो रोल किया है।  'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की ही पिछली फिल्म पठान को पीछे छोड़ा है। जिस हिसाब से जवान अब भी थियेटर्स में टिकी हुई है, आने वाले समय में ये फिल्म कई और कीर्तिमान बना सकती है।

टॅग्स :शाहरुख खानहिन्दी सिनेमा समाचारबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!