31 साल छोटी जाह्नवी कपूर के साथ शाहरुख खान ने कुछ यूं किया रोमांस, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 3, 2019 09:43 AM2019-04-03T09:43:19+5:302019-04-03T09:43:19+5:30
हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019 का एक वीडियो फिल्मफेयर ने प्रोमो के रूप में शेयर किया है।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को रोमांस का किंग कहा जाता है। उनके रोमांस के अंदाज पर फैंस के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस भी मरती हैं। हर एक बॉलीवुड बाला उनके साथ रोमांस करने को बरकरार करती है।
शायद यही कारण है कि जब भी इन एक्ट्रेस को किंग खान के साथ रोमांस का मौका मिलता है ये कभी भी इससे नहीं चूकती हैं। इसी का नजारा हाल में फिल्मफेयर अवॉर्ड में देखने को मिला है।
हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019 का एक वीडियो फिल्मफेयर ने प्रोमो के रूप में शेयर किया है। जिसमें एक झलक में शाहरुख जान्हवी के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इससे साफ हो रहा है कि फैंस को जब प्रोग्राम टीवी पर आएगा तो इन दोनों का रोमांस देखने को मिलेगा।
दोनों की उम्र में 31 साल का फर्क है। जहां जान्हवी की उम्र 22 साल है वहीं शाहरुख खान 53 साल के हैं। लेकिन इतना तो साफ है कि बाकी एक्ट्रेस की तरह से जाह्नवी भी किंग खान के साथ रोमांस का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कई सितारे नजर आ रहे हैं।
इसी वीडियो में जान्हवी और शाहरुख भी नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि हो सकता है जान्हवी स्टेज पर अवॉर्ड लेने गई हों और इस दौरान उन्होंने शाहरुख से अपना ये सपना (उनके साथ रोमांस करने का) पूरा कने के लिए कहा हो। मालूम हो कि शाहरुख खान ने इस अवॉर्ड नाइट को होस्ट किया था।