लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ऐसी तस्वीर कि लोगों ने कर दिया ट्रोल, और फिर...

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 7, 2021 17:29 IST

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट की थी लेकिन फिर उन्होंने उस फोटो को डिलीट कर दिया । जानिए इसके पीछे की वजह...

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान की बेटी सुहाना ने इंस्टाग्राम फोटो को डिलीट कर दिया है।इस तस्वीर में सुहाना न्यूयॉर्क के एक रेस्तरां में बैठी हुई नजर आ रही थीं।इस तस्वीर को देखकर लोगों ने कहा- क्यूट, ओह माय और सुंदर।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान  उन स्टार किड में से एक है, जिन्हें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है ।  सुहाना भी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस फोटो डालती रहती हैं। हाल ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी ही फोटो शेयर की थी लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया । सुहाना की फोटो पर कोई लोगों ने कमेंट भी किया ।

काले ड्रेस में परफेक्ट लग रही थीं सुहाना

सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो काले रंग की पहने हुई थी और उन्होंने गले में प्यारा सा सुनहरे रंग का हार पहना हुआ था । वहीं सुहाना ने  हल्का मेकअप किया था और बाल सुंदर ढंग से बंधे हुए थे । सुहाना न्यूयॉर्क के एक रेस्तरां में बैठी हुई थीं लेकिन बाद में उन्होंने इस फोटो को डिलीट कर दिया और कोई कारण भी नहीं बताया । 

लोगों ने किए ऐसे कमेंट

सुहाना खान के फोटो शेयर करते ही बहुत सारे लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया । अमिताभ बच्चन की नातिन से लेकर सुहाना की चचेरी बहन और सुहाना की मां गौरी खान की भतीजी आलिया छिबा ने भी सुहाना की इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दी और तारीफ की । एक अन्य यूजर ने लिखा, ' ठीक है चीक बोन्स ' । वहीं कई अन्य लोगों ने लिखा,  क्यूट , ओह माय और सुंदर । वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने सुहाना के पेंडेट  में लिखें ऊं शब्द को लेकर उन्हें ट्रोल कर दिया । लोगों का कहना था कि सुहाना खान तो मुस्लिम है फिर उन्होंने ऊं शब्द का पेंडेंट क्यों पहना ।  

इससे पहले भी सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से ऑनलाइन बूलिंग और अभद्र टिप्पणियों के बारे में बात की थी । पिछले साल उन्होंने ऐसे ही लोगों की टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे , जिन्होंने सुहाना के रूप और रंग की आलोचना की थी । सुहाना ने अपने पोस्ट के कमेंट में लिखा था कि लोग उन्हें 12 साल की उम्र से ही उनके रंग-रूप को लेकर  मजाक उड़ाते आए हैं ।

सुहाना ने कहा कि अगर आप अपने लोगों से ही नफरत कर रहे हैं तो आप बूरी तरह से असुरक्षित है । हम रंग भेद के बारे में बात करनी चाहिए क्योंकि ये सिर्फ मेरे बारे में नहीं है बल्कि हर उस युवा लड़के-लड़की के बारे में है, जिन्हें अपने रंग के कारण आलोचना झेलनी पड़ती है । 

टॅग्स :सुहाना खानशाहरुख़ खानइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?