लाइव न्यूज़ :

शाहरुख़ खान की सफलता के पीछे है सलीम खान का हाथ, कहा- खाने से लेकर प्यार तक सब उनकी देन

By विवेक कुमार | Updated: September 4, 2018 11:40 IST

शो के प्रोमो में शाहरुख और सलमान नकली अमिताभ बच्चन बने सुनील ग्रोवर के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' खेलते दिखाई दिए।

Open in App

मुंबई, 4 सितम्बर: बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख़ खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में 'दस का दम' गेम शो के फिनाले में पहुंचे शाहरुख़ ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर वहां मौजूद फैन्स इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि वह अपनी सफलता और प्रसिद्धि के लिए सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान के आभारी हैं।

शाहरुख (52) ने कहा- संघर्षशील अभिनेता के तौर मैं जब पहली बार मुंबई आया था, उस वक्त मैं सलमान खान के यहां खाना खाता था जहां सलीम खान जी मेरा बहुत ख्याल रखते थे। यह इन्हीं लोगों के कारण है कि मैं 'शाहरुख खान' बन सका। मैं इस शो पर सिर्फ सलमान के कारण आया हूं और वह मुझे जहां जाने को कहेंगे, मैं चला जाऊंगा।

बता दें कि शो के प्रोमो में शाहरुख और सलमान नकली अमिताभ बच्चन बने सुनील ग्रोवर के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' खेलते दिखाई दिए। वहीं शो में शाहरुख खान की एंट्री ठेले पर बैठकर हुई थी। सलमान उन्हें ढेले पर घूमाते नजर आए।  

वहीं शाहरुख़ के साथ रानी मुखर्जी भी साथ थीं। इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की यादें ताजा कीं। वहीं इस शो में शाहरुख़ अपनी आने वाली फिल्म जीरो को प्रोमोट करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं सलमान भी कैमियो रोल में दिखेंगे।   

टॅग्स :शाहरुख खानसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?