लाइव न्यूज़ :

Video: वरुण धवन के 'सुई धागा' चैलेंज को शाहरुख़ खान ने किया स्वीकार, मजेदार ढंग से डाला सुई में धागा

By विवेक कुमार | Updated: September 20, 2018 15:50 IST

शरत कटरिया की इस फिल्म में वरुण एक टेलर की भूमिका में नजर आएंगे। जिनके किरदार का नाम 'मौजी' होगा। वहीं अनुष्का, ममता के किरदार में नजर आएंगी। 

Open in App

मुंबई, 20 सितम्बर: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा: मेड इन इंडिया' 28 सितम्बर को रिलीज हो रही है। शरत कटरिया की इस फिल्म में वरुण एक टेलर की भूमिका में नजर आएंगे। जिनके किरदार का नाम 'मौजी' होगा। वहीं अनुष्का, ममता के किरदार में नजर आएंगी। 

अब जब कि फिल्म रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी है वरुण धवन ने फिल्म के प्रमोशन के लिए सुई धागा चैलेंज शुरू कर दिया है। जिसमें सिर्फ 10 सेकंड में लोगों को सुई में धागा डालना पड़ता है। अब तक इस चैलेंज को कई बड़े सितारे ले चुके हैं। जिनमें अक्षय कुमार और करण जौहर भी शामिल हैं। अब वरुण के इस चैलेंज को शाहरुख़ खान ने स्वीकार किया है। लेकिन जिस अंदाज में किंग खान ने इसे किया है वो काफी मजेदार है। 

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया एकाउंट पर 'सुई धागा चैलेंज ' का वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें ये चैलेंज अनुष्का शर्मा ने दिया है और वह उस चैलेंज को रिकॉर्ड समय में करके दिखाएंगे। जिसके बाद शाहरुख एक बहुत बड़ी सुई को लेते हैं और उसमें पलभर में धागा डाल देते हैं। 

शाहरुख खान कहते हैं कि बड़े लोगों के बड़े ही काम होते हैं। जिसके बाद शाहरुख़, वरुण और अनुष्का को उनकी आने वाली फिल्म सुई धागा के लिए बधाई देते हैं। बता दें कि वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘सुई-धागा’ इस महीने की 28 तारीख को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी उन लोगों पर बेस्ड है जिनकी रोजी-रोटी सिलाई-बुनाई के काम से चलती हैं। 

टॅग्स :शाहरुख़ खानवरुण धवनअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?