Kabir Singh leaked: रिलीज के दूसरे दिन ही लीक हो गई शाहिद कपूर की फिल्म, कमाई पर पड़ सकता है असर
By मेघना वर्मा | Published: June 22, 2019 07:36 PM2019-06-22T19:36:15+5:302019-06-22T19:36:49+5:30
तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के स्टार विजय ने ट्वीट करके इस फिल्म को बधाई दी है। वहीं उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पहले ही दिन शाहिद और कियारा कि फिल्म कबीर सिंह ने 20.21 करोड़ की कमाई कर ली है।
शाहिद कपूर और कियारा अडवानी की फिल्म कबीर सिंह को लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल हिंदी रीमेक इस फिल्म ने पहले ही दिन पद्मावत जैसी फिल्म को पछाड़ते हुए 20 करोड़ की कमाई कर डाली है। मगर वहीं अब खबर आई है कि कबीर सिंह तमिल रॉकर्स वेबसाइट ने लीक कर दी है।
सोशल मीडिया पर फिल्म लीक हो गई है। ऐसा पहली बार नहीं है जब तमिल रॉकर्स ने कोई नयी रिलीज फिल्म को लीक किया है। इससे पहले भी कई बड़ी बजट और बड़ी स्टार्स की फिल्में लीक हो चुकी है। इंडियन कोर्ट में इस वेबसाइट को लेकर कई शिकायतें भी दर्ज हुईं। बहुत सारी वेबसाइट को भी सीज किया गया मगर फिर भी तमिल रॉकर्स ने फिल्म को लीक कर दिया।
लीक होने के बाद अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म की कमाई पर इसका खासा असर देखने को मिल सकता है। खबर तो ये भी है कि फिल्म को भारी नुकास भी हो सकता है। तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो पहले ही दिन शाहिद और कियारा कि फिल्म कबीर सिंह ने 20.21 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं पद्मावत ने पहले दिन 19 करोड़ और अजय देवगन और माधुरी जैसी मल्टी स्टारर फिल्म ने 16.50 करोड़ की कमाई कर ली थी।
फिल्म को ना सिर्फ लोगों का प्यार मिल रहा है बल्कि क्रिटिक्स भी फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं बता दें कबीर सिंह फिल्म साउत की सुपर हिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म के लिए अर्जुन रेड्डी के लीड किरदार विजय देवराकोंडा ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है।
तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी के स्टार विजय ने ट्वीट करके इस फिल्म को बधाई दी है। वहीं उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कबीर सिंह के फैंस भी उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं।
विजय ने ट्वीट करके लिखा, 'कबीर सिंह मेरे लिए डायरेक्टर संदीप रेड्डी वागा की कहानी सुनानने की केपेसिटी और उनकी दृष्टी और जुनून किसी भी बॉक्स ऑफिस की सफलता से ज्यादा है। जिसे वो देख सकते हैं। उनसे ही मुझे अपने अंदर की एनर्जी के लिए फायरप्लेस मिलता है। शाहिद और कियारा की फिल्म के लिए सफलता के लिए कामना करता हूं।'
कबीर सिंह (शाहिद कपूर) दिल्ली के एक मेडिकल कॉलेज का स्टूडेट है। जिसको अपने गुस्से पर काबू करना नहीं आता है। कॉलेज में उसे अपनी जूनियर प्रीति (कियारा आडवाणी) से प्यार हो जाता है। प्रीति की कहानी में प्रीति के घरवाले विलेन बनकर आते हैं। क्योंकि वो कबीर को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। हालांकि कबीर उनको मनाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन उसका गुस्सा बीच में आ जाता है।