लाइव न्यूज़ :

Shah Rukh Khan's birthday: शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर चोरों ने कर दिया कारनामा, 17 प्रशंसकों के मोबाइल फोन चोरी, अलग-अलग मामले दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2023 15:44 IST

Shah Rukh Khan's birthday: घटना बृहस्पतिवार को सुबह उस वक्त हुई जब शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके घर 'मन्नत' के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे बांद्रा पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए।पहली शिकायत एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के 23 वर्षीय फोटोग्राफर ने दर्ज कराई थी। मन्नत के बाहर इक्ट्ठा भीड़ में शामिल हो गए। लगभग साढ़े बारह बजे उन्हें पता चला कि उनका फोन जेब से गायब है।

Shah Rukh Khan's birthday: अभिनेता शाहरुख खान के 58वें जन्मदिन के मौके पर बांद्रा स्थित उनके आवास के बाहर इक्ट्ठा हुए कम से कम 17 प्रशंसकों के फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को सुबह उस वक्त हुई जब शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके घर 'मन्नत' के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा हुए थे। उन्होंने बताया कि बांद्रा पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए।

अधिकारी ने बताया कि पहली शिकायत एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के 23 वर्षीय फोटोग्राफर ने दर्ज कराई थी। अधिकारी ने फोटोग्राफर की शिकायत के हवाले से बताया, "वह दोस्तों के साथ बांद्रा बैंड स्टैंड पहुंचे और मन्नत के बाहर इक्ट्ठा भीड़ में शामिल हो गए। लगभग साढ़े बारह बजे उन्हें पता चला कि उनका फोन जेब से गायब है। "

अधिकारी ने बताया कि बाद में और भी प्रशंसक बांद्रा पुलिस थाने में इसी तरह की शिकायत को लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी शिकायतों को एक साथ जोड़कर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि मध्य मुंबई के परेल में रहने वाले 24 वर्षीय युवा की शिकायत पर एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने बताया कि अब तक कुल 17 प्रशंसकों ने मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना दी है।

टॅग्स :शाहरुख खानमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?