'टाइम मैगजीन' के रीडर पोल में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में पहले नंबर पर रहे शाहरुख खान, इन्हें हासिल हुआ दूसरा और तीसरा स्थान

By अनिल शर्मा | Published: April 7, 2023 02:12 PM2023-04-07T14:12:38+5:302023-04-07T14:41:58+5:30

अमेरिकी प्रकाशन के अनुसार,  12 लाख से अधिक लोगों ने वोट किया। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल 1.9 प्रतिशत वोट के साथ क्रमश: तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे। पाठकों द्वारा किए गए वोट के आधार पर यह सूची तैयार की जाती है।

Shah Rukh Khan tops Time magazine annual Time 100 list know who got second third | 'टाइम मैगजीन' के रीडर पोल में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में पहले नंबर पर रहे शाहरुख खान, इन्हें हासिल हुआ दूसरा और तीसरा स्थान

'टाइम मैगजीन' के रीडर पोल में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में पहले नंबर पर रहे शाहरुख खान, इन्हें हासिल हुआ दूसरा और तीसरा स्थान

Highlightsअमेरिकी प्रकाशन के अनुसार,  12 लाख से अधिक लोगों ने वोट किया, जिसमें से 4 प्रतिशत मत शाहरुख खान को मिले।इस सूची में तीन प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर ईरान की महिलाएं हैं।ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल 1.9 प्रतिशत वोट के साथ क्रमश: तीसरे तथा चौथे स्थान पर हैं।

नयी दिल्लीः टाइम मैगजीन के पाठकों के लिए हुई पोलिंग में  2023 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शाहरुख खान ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल 1.9 प्रतिशत वोट के साथ क्रमश: तीसरे तथा चौथे स्थान पर रहे। पाठकों द्वारा किए गए वोट के आधार पर यह सूची तैयार की जाती है।

अमेरिकी प्रकाशन के अनुसार,  12 लाख से अधिक लोगों ने वोट किया, जिसमें से 4 प्रतिशत मत शाहरुख खान को मिले। इस सूची में तीन प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर ईरान की वे महिलाएं हैं, जो इस्लाम शासित देश में अपनी आजादी के लिए आवाज उठा रही हैं।

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल 1.9 प्रतिशत वोट के साथ क्रमश: तीसरे तथा चौथे स्थान पर हैं। अर्जेंटीना को पिछले साल कतर में फुटबॉल विश्व कप में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले फुटबॉलर मेसी 1.8 प्रतिशत वोट के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

ऑस्कर विजेता मिशेल योह, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भी सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे। पत्रिका के अनुसार, उनके संपादक 13 अप्रैल को उनकी पसंद के ‘टाइम100’ 2023 की सूची जारी करेंगे। 

भाषा इनपुट

Web Title: Shah Rukh Khan tops Time magazine annual Time 100 list know who got second third

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे