लाइव न्यूज़ :

ग्रेजुएट हुईं सुहाना खान, इस अंदाज में पिता शाहरुख खान ने दी बधाई, क्या अब बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू?

By मेघना वर्मा | Updated: June 29, 2019 10:31 IST

हाल ही में सुहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें सुहाना सिल्वर कलर की ड्रेस पहनकर डांस मूव्स करती दिख रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुहाना खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर ट्रोल हो जाती हैं। सुहाना खान जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

बॉलीवुड में स्टार किड्स की भी अलग ही फैन फॉलोइंग होती है। अक्सर ही बड़े स्टार्स के बच्चे मीडिया के कैमरे में कैद हो जाते हैं। वहीं इन स्टार्स किड्स में जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं वो हैं सुहाना खान।सुहाना खान कभी अपने लुक को लेकर ट्रोल हो जाती हैं तो कभी अपने कपड़ों को लेकर। 

सुहाना खान रिसेंटली फिर से सुर्खियों में है। सुहाना खान ग्रेजुएट हो गई हैं। जो शाहरुख खान और गौरी खान के लिए प्राउड मोमेंट है। शाहरुख ने रिसेंटली सुहाना खान के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

शुक्रवार को शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। जिसमें उनके साथ गौरी खान और सुहाना खान दोनों दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'चार साल बीत गए, ग्रेजुएटिंग फ्रॉम आर्डिंगली। लास्ट पिज्जा, लास्ट ट्रेन राइड, और रियाल वर्ल्ड की ओर पहला स्टेप, स्कूल खत्म...सीखना शुरू।' इस पोटो में शाहरुख व्हाइट शर्ट में वहीं गौरी खान ब्लैक कुर्ते में दिख रही हैं। सुहाना खान भी ओपेन हेयर और व्हाइट शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

करने जा रही हैं शॉर्ट फिल्म से डेब्यू

दरअसल सुहाना एक शार्ट फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही है। इसी शार्ट फिल्म की सुहाना ने शूटिंग की है और इसी शूट से सुहाना की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सुहाना की इस फोटो को देखकर लग रहा है कि जब भी उनका बॉलीवुड डेब्यू होगा फैंस को एक स्टार किड नहीं एक एक्टर देखने को मिलेगा। इस फिल्म के साथ ही फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है कि कब सुहाना को एक्टिंग करते फैंस देखेंगे।

 बता दें कि हाल ही में सुहाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें सुहाना सिल्वर कलर की ड्रेस पहनकर डांस मूव्स करती दिख रही हैं। सुहाना का वीडियो सामने आते ही लोगों ने स्टार किड को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

सुहाना विदेश में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं शाहरुख चाहते हैं कि सुहाना अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में जानी जाएं। वह पढ़ाई करने के बाद बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

टॅग्स :सुहाना खानशाहरुख खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस