लाइव न्यूज़ :

क्या वाकई ड्रग को लेकर शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने लिखा अजीबो-गरीब पोस्ट, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 26, 2020 11:23 IST

सुहाना खान (Suhana Khan) का ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है, सुहाना (Suhana Khan instagram Post) ने अपनी पोस्ट में महिलाओं के प्रति गलत व्यवहार और हेटफुल बर्ताव पर अपने विचार शेयर किए हैं

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान, अबराम खान और आर्यन खान सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं।शाहरुख की बच्चों मे सोशल मीडिया पर उनकी बेटी सुहाना को काफी पसंद किया जाता है।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान, अबराम खान और आर्यन खान सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं।बॉलीवुड में एंट्री किए बिना ही सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। शाहरुख की बच्चों मे सोशल मीडिया पर उनकी बेटी सुहाना को काफी पसंद किया जाता है।  

सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कोई ना कोई फोटो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। सुहाना की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती हैं। वायरल हो रही फोटो में शाहरुख का लाडली सुहाना ने महिलाओं के लिए अहम बात की है।

सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर एक (Suhana Khan Post on misogyny) पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 'डबल स्टैंडर्ड' की ओर इशारा किया है।सुहाना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया है। सुहाना ने अपनी पोस्ट में महिलाओं के प्रति गलत व्यवहार और हेटफुल बर्ताव पर अपने विचार शेयर किए हैं।

सुहाना खान ने ये पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर की है। सुहाना की ये इंस्टा स्टोरी अंग्रेजी में है, जिसमें उन्होंने लिखा है- 'Misogyny न केवल महिलाओं के प्रति नफरत है, बल्कि ये महिलाओं के प्रति घृणित व्यवहार भी है। आपको जागरुक तौर पर यह सोचने की जरूरत नहीं है कि कहीं आप भी तो महिलाओं से घृणा नहीं करते हैं। आप खुद से पूछिए कि जब कोई महिला ऐसा कुछ करती है तो ये आपको किसी पुरुष द्वारा किए जाने से ज्यादा प्रतिक्रिया क्यों महसूस होती है, दोहरा बर्ताव खतरनाक होता है।

सुहाना का ये पोस्ट तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है ।सुहाना के पोस्ट को अब लोग बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर जारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई से जोड़कर देख रहे हैं।

सुहाना इन दिनों विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सुहाना आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। उनकी ये फोटो फैंस के बीच छा भी जाती हैं। लेकिन कई बार सुहाना फोटोज के कारण बुरी तरह से ट्रोल भी हो जाती हैं। कुछ यूजर्स उन्हें फीमेल शाहरुख खान तक बुला चुके हैं। शायद यही कारण है कि सुहाना ने ये कदम उठाया है।

सुहाना की पहली शार्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू रिलीज हो गई है। इस दस मिनट की फिल्म में सुहाना ने एक्टिंग टैलेंट से लोगों को प्रभावित किया।  इस फिल्म की कहानी  10 मिनट की थी। इसमें एक यंग कपल के इर्द गिर्द की कहानी थी। दो दिन के रोड ट्रिप में यह कपल अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है।

टॅग्स :शाहरुख़ खानसुहाना खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस