लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच वेडिंग प्लान बना रही है यह टीवी एक्ट्रेस, जल्द ही लेंगी बॉयफ्रेंड संग सात फेरे!

By अमित कुमार | Updated: May 13, 2020 14:07 IST

बॉलीवुड स्टार अली फजल और ऋचा चड्ढा की तरह कई स्टार्स ने लॉकडाउन के कारण अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड स्टार अली फजल और ऋचा चड्ढा भी इस साल शादी करने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपनी शादी की डेट को अब आगे बढ़ा दी है। नागिन 4 में मान्यता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सायंतनी घोष लॉकडाउन में अपनी शादी की तैयारी कर रही हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश में लगे लॉकडाउन के कारण इस साल कई सेलिब्रेटीज ने अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया है। इस साल बॉलीवुड के कुछ कपल्स अपने रिश्ते को नया आयाम देने वाले थे। मगर इसी बीच कोरोना वायरस के कहर ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बॉलीवुड स्टार अली फजल और ऋचा चड्ढा भी इस साल शादी करने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपनी शादी की डेट को अब आगे बढ़ा दी है। 

इस बीच खबर आ रही है कि नागिन 4 में मान्यता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सायंतनी घोष लॉकडाउन में अपनी शादी की तैयारी कर रही हैं। बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी संग वह जल्द ही सात फेरे लेने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह कपल पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में है। एक इंटरव्यू के दौरान सायंतनी घोष ने बताया कि वह लॉकडाउन के दौरान अपनी शादी की प्लानिंग कर सकती हैं। 

सायंतनी घोष की बात से साफ है कि वह जल्द से जल्द अनुग्रह तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह कपल इस बात की जानकारी फैंस तक कब पहुंचाते हैं। सयंतनी ने 2002 में कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। इसके बाद से वह टीवी पर लगातार अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतती रही हैं। 

नागिन 4 से भी सायंतनी घोष को एक अलग पहचान मिली। लॉकडाउन में वह पैसों की समस्या से भी गुजर रही हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि पैसे की परेशानी के कारण उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे खत्म होने के कगार पर है और उन्हें घर और गाड़ी का लोन भी भरना है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच