लाइव न्यूज़ :

एसीपी अजय सिंह राठौर की भूमिका में दिखेंगे जॉन अब्राहम, ऐसी होगी 'सरफरोश-2' की कहानी!

By विवेक कुमार | Updated: August 1, 2018 16:51 IST

फिल्म के डायरेक्टर मैथ्यू ने जॉन अब्राहम से मुलाकात की है। वो इस फिल्म एसीपी अजय सिंह राठौर का किरदार निभाएंगे।

Open in App

मुंबई, 1 अगस्त: सोनाली बेंद्रे और आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'सरफ़रोश' का सीक्वेल आने वाला है।  1999 की सुपरहिट फ‍िल्‍म 'सरफरोश' के डायरेक्‍टर जॉन मैथ्यू ने इस फ‍िल्‍म का सीक्‍वल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि फिल्म के स्टारकास्ट के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है। वैसे कुछ समय पहले ऐसी भी खबर थी कि फ‍िल्‍म में आम‍िर खान लीड रोल प्‍ले कर सकते हैं, लेक‍िन ताजा खबरों की मानें, तो इस फ‍िल्‍म में अभ‍िनेता जॉन अब्राहम ने उन्‍हें र‍िप्‍लेस कर द‍िया है।  

फिल्म की कहानी नक्‍सल‍ियों की समस्‍या पर आधारित होगी। जॉन मैथ्यू के अनुसार पिछली फिल्म में जहां सिर्फ इस समस्या का जिक्र था, वहीं इसके सीक्वेल में इससे निपटने की कोशिश भी दिखेगी।  

खबरों की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर मैथ्यू ने जॉन अब्राहम से मुलाकात की है। वो इस फिल्म एसीपी अजय सिंह राठौर का किरदार निभाएंगे। वहीं इस फिल्म में सरफरोश की अभ‍िनेत्री सोनाली बेंद्रे नजर नहीं आएंगी। सोनाली हाईग्रेड मेटास्‍टेट‍िक कैंसर के इलाज के ल‍िए अमेर‍िका में हैं।

वैसे 15 अगस्त के मौके पर जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते रिलीज होने वाली है। फिल्म उनके साथ मनोज बाजपेयी भी लीड रोल में हैं।  वहीं इन दिनों जॉन अपनी फिल्म 'रॉ' की शूटिंग में भी बिजी हैं। इसकी शूटिंग पूरी होते ही वह 'सरफरोश' की शूटिंग शुरू करेंगे।  

टॅग्स :आमिर खानजॉन अब्राहम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?