लाइव न्यूज़ :

वीडियो: जब बिग बी ने KBC में सारा को किया आदाब, एक्ट्रेस को इस क्यूट लुक में पहचानना होगा मुश्किल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 7, 2019 13:31 IST

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में जबरदस्त डेब्यू किया है। इसके बाद वह फिल्म सिंबा में नजर आईं।

Open in App

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में जबरदस्त डेब्यू किया है। इसके बाद वह फिल्म सिंबा में नजर आईं। आजकल हर दिल पर राज करने वाली सारा के बचपन का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये वीडियो कौन बनेगा करोड़पति 2 का है, जहां सारा ऑडियंस में बैठी नजर आ रही हैं। सारा के साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही हैं। सारा गेम शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से बात करती दिख रही हैं।

वीडियो में आप देखेंगे कि सारा अपनी दोस्ता पश्मीना के साथ केबीसी के सेट पर पापा सैफ अली खान को चैयरअप करने पहुंची थीं। शो में गेस्ट के तौर पर प्रीति जिंटा और सैफ अली खान भी मौजूद हैं। दोनों हॉटसीट पर बैठे हैं। इस दौरान बिग बी सारा से बात करते हैं, बिग बी सारा से उनका हाल चाल पूछते हैं। इस वीडियो में सारा काफी छोटी और मोटी लग रही हैं जिस कारण से उनको पहचानना काफी मुश्किल होगा।

शो के दौरान अमिताभ, सारा के कहते हैं क्या आप मुझे आदाब करेंगी? सारा इस दौरान बेहद क्यूट लग  रही है। बिग बी उनकी दोस्त पश्मीना से भी बात करते हैं, वहीं,  आप देखेंगे कि शो के दौरान सैफ एक सवाल पर अटक जाते हैं, तो सारा काफी परेशान नजर आती हैं।

सारा दो फिल्में दे कर बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। हर कोई अपने अभिनय और खूबसूरती का दीवाना है। अब सारा के कार्तिक आर्यन के अपोजिट लव आज कल 2 में जल्द नजर आने वाली हैं।

टॅग्स :सारा अली खानअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस