लाइव न्यूज़ :

सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन पर निकाली भड़ास, कहा- मेरी इज्जत का कचरा कर दिया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 7, 2018 14:46 IST

बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ आज (7 दिसंबर) पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को फैंस को रिलीज होते ही वाहवाही मिल रही है।

Open in App

बॉलीवुड  की नवोदित अभिनेत्री सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ आज (7 दिसंबर) पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को फैंस को रिलीज होते ही वाहवाही मिल रही है। उसके साथ ही अभिनेत्री सारा अली खान की तारीफ भी खूब हो रही है।

अब सारा फिल्म सिंबा के जरिए भी पर्दे पर इसी महीने पर्दे पर आने वाली हैं।  हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनसे एक कार्तिक आर्यन को डेट करने की बात कही गई तो उन्होंने बड़ा अजीब सा जवाब दिया है। सारा ने कहा है कि कार्तिक ने उनकी इज्जत का कचरा कर दिया है। 

सारा ने एक सवाल के जवाब पर कहा है कि मुझे कॉलेज के टाइम पर कोई घास नहीं डालता था। लेकिन कार्तिक आर्यन को डेट करने की बात पर चिढ़ कर उन्होंने कहा कि मैं क्या बोलूं, आप लोग कार्तिक आर्यन से पूछो न। सब लोगों ने मुझसे पूछ लिया। 

मैंने इतनी बार कह दिया है। मेरी तो इज्जत का कचरा हो रहा है और कार्तिक कुछ कहते ही नहीं है। मैं क्या करूं।  मैं लड़की हूं मैंने कह दिया मुझे कार्तिक को डेट करना है।  लेकिन उन्होंने तो कुछ कहा है नहीं। वहीं, बात कार्तिक की करें तो उनसे जब सारा के इस प्रपोजल को लेकर सवाल किया गया था तो वह शर्मा गए थे और कुछ बोल भी नहीं पाए थे।

जानें सारा ने क्या कहा था 

करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण के सीजन 6 में सैफ अली खान बेटी सारा अली खान ने एंट्री ली थी। दोनों पिता और बेटी ने शो को बखूबी इंज्वॉय किया। जब करण जौहर ने उनसे उनका क्रश पूछा तो उन्होंने बताया कि वो रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं और फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के अभिनेता कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। 

टॅग्स :सारा अली खानकार्तिक आर्यन
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया

बॉलीवुड चुस्कीHera Pheri-3: फिल्म हेरा फेरी 3 में परेश रावल की वापसी, बाबू भैया संग राजू और श्याम...

बॉलीवुड चुस्कीसारा अली खान को भा रहा कश्‍मीर, ट्रेडिशनल खाना खान हुईं खुश

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: अनंत-राधिका की शादी में सारा अली खान का ट्रेडिशनल अवतार, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस