बेटी सारा अली खान के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची मां अमृता सिंह, इनके खिलाफ दर्ज की शिकायत
By मेघना वर्मा | Published: January 21, 2019 10:25 AM2019-01-21T10:25:11+5:302019-01-21T10:25:11+5:30
मधुसूदन कैंसर से पीड़ित थे जिनकी मृत्यु की खबर सुनकर सारा अली खान और अमृता सिंह दोनों ही देहरादून पहुंचे थे।
सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिपोर्टस की मानें तो प्रॉपर्टी के किसी विवाद को लेकर सारा और अमृता सिंह शनिवार को देहरादून के पुलिस रेलेवे स्टेशन में गई थीं। मां और बेटी की ये जोड़ी देहरादून में अपनी प्रॉपर्टी को क्लेम करने पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि दोनों ने उत्तराखंड के आउटस्ट्राइक में 16000 स्कॉवय फीट एरिया की जमीन पर विवाद हुआ है।
बता दें अमृता सिंह ने देहरादून के क्लेंमेंटाउन पुलिस में भू-माफिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उनके मामा लेखक मधुसूदन बिम्बेट का शनिवार को देहांत हुआ जिसके चलते उनकी करोड़ो की संपत्ति पर विवाद इस समय गरम हैं।
मधुसूदन कैंसर से पीड़ित थे जिनकी मृत्यु की खबर सुनकर सारा अली खान और अमृता सिंह दोनों ही देहरादून पहुंचे थे। अमृता सिंह ने यहीं बताया था कि उनके मामा की करोड़ो की जमीन पर भू-माफियाओं की नजर है।
अमृता सिंह के मामा की 4 एकड़ जमीन का सिवाय उनकी मौसी के कोई वारिस नहीं है। अमृता ने पुलिस से रिक्वेस्ट की कि उनके मुंबई जाने तक उनकी प्रॉपर्टी पर कोई कब्जा ना करे।