Sandeep Aur Pinky Faraar: अर्जुन-परिणीति की 'संदीप और पिंकी फरार' का पोस्‍टर रिलीज, फ‍िर साथ नजर आएंगे 'इश्‍कजादे'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 3, 2020 12:20 PM2020-03-03T12:20:58+5:302020-03-03T12:20:58+5:30

कई वर्ष पहले फ‍िल्‍म इश्‍कजादे में पहली बार साथ नजर आए अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फ‍िर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार दोनों 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आएंगे।

sandeep aur pinky faraar first posters out | Sandeep Aur Pinky Faraar: अर्जुन-परिणीति की 'संदीप और पिंकी फरार' का पोस्‍टर रिलीज, फ‍िर साथ नजर आएंगे 'इश्‍कजादे'

Sandeep Aur Pinky Faraar: अर्जुन-परिणीति की 'संदीप और पिंकी फरार' का पोस्‍टर रिलीज, फ‍िर साथ नजर आएंगे 'इश्‍कजादे'

Highlights20 मार्च को र‍िलीज होगी अर्जुन-परिणीति की फ‍िल्‍मइश्‍कजादे और नमस्ते इंग्लैंड में भी साथ काम का चुकी है ये जोड़ी

Sandeep Aur Pinky Faraar Poster out: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं।  11 मई 2012 को पर्दे पर रिलीज हुई इश्कजादे से अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अब ये दोनों एक बार फिर से धमाल मचाने आ रहे हैं।  इस बार दोनों संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले हैं।

20 मार्च को ये फिल्म पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दोनों सितारों का किरदार काफी अहम होने वाला है।दिबाकर बनर्जी के न‍िर्देशन में बनी इस फ‍िल्‍म के नाम और किरदारों के नाम में भी अलग तरह का सस्‍पेंस है।


दरअसल, संदीप और पिंकी फरार सुनते ही ऐसा लगता है जैसे फ‍िल्‍म में अर्जुन कपूर का नाम संदीप होगा और परिणीति का नाम पिंकी होगा। जबकि असल मामला उलट है। यहां परिणीति का नाम संदीप कौर है जबकि अर्जुन कपूर का नाम पिंकी दाहिया होगा।

वहीं परिणीति ने अर्जुन के लुक का पोस्टर शेयर किया है। और अर्जुन ने परिणीति के लुक का। पोस्‍टर में अर्जुन कपूर पुल‍िस की वर्दी में द‍िखाई दे रहे हैं। ये दोनों इससे पहले नमस्ते इंग्लैंड में भी साथ काम कर चुके हैं। 


इस फिल्म के साथ ही अर्जुन और परिणीति तीसरी बार किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आने वाले हैं। । फिल्म की कहानी एक हरियाणवी पुलिस अफसर और कॉरपोरेट इंडस्ट्री में काम करने वाली एक महिला की है।
 

Web Title: sandeep aur pinky faraar first posters out

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे