दो महीने की बेटी के साथ इस चोटी पर चढ़ी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर शेयर किया शानदार वीडियो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 1, 2019 11:00 AM2019-10-01T11:00:07+5:302019-10-01T11:00:45+5:30
समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में समीरा ने कुछ ऐसा किया है जिससे वह सुर्खियों में आ गई हैं।
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने रिसेंटली हाल ही में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। समीरा अपनी पूरी प्रेग्नेन्सी में चर्चा में रही हैं। फिर चाहे वो उनका यूनीक फोटो शूट रहा हो या उनका बेबी शॉवर सेरेमनी। समीरा की बेटी दो महीना की हो गई है। समीरा ने दो महीने की बेटी का नाम नायरा रखा है। लेकिन बेटी के साथ एक्ट्रेस एक्शन रूप में नजर आ रही हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कर्नाटक की सबसे ऊंची पहाड़ी पर नजर आ रही हैं। इस बात की जानकारी खुद समीरा ने दी है। एक्ट्रेस ने अपना खुद का सेल्फी वीडियो बनाकर सोशस मीडिया पर शेयर किया है।
इस पहाड़ पर समीरा अकेली नहीं गईं हैं उनके साथ उनकी बेटी भी गई है। दो महीने की बेटी के साथ इतनी ऊंचाई पर समीरा का जाना चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि वह कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी मुल्यानागिरी पर अपनी दो महीने की बच्ची के साथ हैं।
समीरा ने वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। समीरा ने लिखा है कि मैंने अपनी दो महीने की बेटी नायरा के साथ मुल्यानागिरी चोटी पर चढ़ने की कोशिश की। मुझे बीच में कुछ स्थानों पर रुकना पड़ा, क्योंकि मुझे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 6,300 फीट की ऊंचाई...ये कर्नाटक की सबसे ऊंची चोटी है। हाल ही में मां बनी महिलाओं के मैसेज आ रहे हैं कि वह ट्रेवल करने के लिए प्रेरित हो रही हैं। मेरी स्टोरी को पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिलने से बहुत खुश हूं। बच्चे के जन्म के बाद थका हुआ महसूस करना आसान है लेकिन मैंने खुद को ऐसा महसूस ना करने का निश्चय किया है।
समीरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। समीरा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। समीरा के एक बेटी से पहले बेटा भी है।