बॉलीवुड की एक और हसीना बनने वाली हैं मां, लैक्मे फैशन वीक में दिखा एक्ट्रेस का बेबी बम्प
By मेघना वर्मा | Published: February 1, 2019 05:24 PM2019-02-01T17:24:48+5:302019-02-01T17:24:48+5:30
लैक्मे फैशन वीक में वो व्हॉइट टीशर्ट, ब्लैक पैंट और यलो-ग्रीन कलर के कार्डिगन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
टैक्सी नंबर नौ दो ग्यारह, तेज, डरना मना है और मैंने दिल तुझको दिया फिल्म फेम समीरा रेड्डी एक बार फिर से मां बनने जा रही हैं। जी हां इस बात का खुलासा खुद समीरा ने किया। हाल ही में समीरा को बेबी बंप के साथ देखा गया। जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी दी।
लैक्मे फैशन वीक में हिस्सा लेते हुए समीरा रेड्डी को अपना बेबी बंम्प फ्लॉन्ट करते हुए देखी गईं। पूरे ग्लो के साथ दिखाया। जब उनसे उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा गया तो वो आश्चर्य रह गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने ये बात अभी किसी को नहीं बताई है मगह हां मैं प्रेग्नेंट हूं और ये प्लानड बेबी है। इसीलिए उन्होंने काम से कुछ दिनों के लिए छुट्टी ले रखी है। उन्होंने बताया कि उनकी ड्यू डेट जुलाई है।
समीरा ने बताया कि वो और उनके पति 2019 में दूसरा बच्चा चाहते थे। इसलिए उन्होंने इसकी प्लानिंग की। समीरा ने बताया कि ये उनका तीसरा महीना है और इसके बारे में उन्होंने किसी को नहीं बताया है।
लैक्मे फैशन वीक में वो व्हॉइट टीशर्ट, ब्लैक पैंट और यलो-ग्रीन कलर के कार्डिगन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आपको बता दें समीरा रेड्डी एक बेबी बॉय की मां हैं। उनका साढ़े तीन साल का बेहद क्यूट बेबी है। जिसके साथ उनकी केममिस्ट्री देखी जा सकती है।