कुछ इस अंदाज में कैटरीना ने सलमान को किया विश, फैंस के बीच छाई फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 27, 2018 04:04 PM2018-12-27T16:04:40+5:302018-12-27T16:04:40+5:30
कैटरीना कैफ और सलमान खान की लिंकअप की खबरें अक्सर जोड़ी जाती हैं। ऐसे में अब कैट ने उनको अपने ही स्टाइल से विश किया है।
बॉलीवुड के दबंग आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हर कोई उनको अपने अपने स्टाइल से विश कर रहा है। इस विश की लिस्ट में जिसका नाम सबसे ऊपर है वह कैटरीना कैफ।
कैटरीना कैफ और सलमान खान की लिंकअप की खबरें अक्सर जोड़ी जाती हैं। ऐसे में अब कैट ने उनको अपने ही स्टाइल से विश किया है। हाल ही में दोनो की दोस्ती भी हो गई है। इस मौके पर कैटरीना ने सलमान की एक फोटो डाल कर बर्थडे विश किया है। इस फोटो में सलमान खान और कैटरीना कैफ है. इन दोनों के अलावा इनके दोस्त दिख रहे हैं, ये काफी पूरानी फोटो प्रतीत हो रही है। दोनों की इस फोटो को फैंस जमकर पसंद भी कर करे हैं।
सलमान खान अपने पनवेल फॉर्महाउस पर अपना बर्थडे मना रहे हैं इस मौके पर कई फिल्मी सितारे भी पुहंचे थे। इसमें कैटरीना कैफ भी शामिल थी। इन दोनों ने फिल्मी पर्दे पर भी एक साथ काम किया हुआ है।इन दोनों की सबसे ज्यादा मशहूर होने फिल्में युवराज, टाइगर जिंदा है शामिल है। दोनों जल्द भारत फिल्म में नजर आने वाले हैं।
बुधवार रात से एक्टर का बर्थडे बैश शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर सामने आईं फोटो से साफ पता चलता है कि पनवेल में सलमान खान की ये पार्टी 28 दिसंबर की सुबह तक चलेगी, सलमान की पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने केक काटा है। उनकी केक काटते की दो फोटो सामने आ रही हैं जिसमें एक में वो अकेले केक काट रहे हैं जबकि दूसके में वो आहिल के साथ मिलकर केक काट रहे हैं।