सलमान खान के घर आने वाली है खुशखबरी, बहन अर्पिता बनने वाली हैं मां
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 26, 2019 10:27 AM2019-07-26T10:27:10+5:302019-07-26T10:27:10+5:30
सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा प्रेग्नेंट हैं, अर्पिता और आयुष शर्मा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और ऐसे में उनके खानदान में खुशी का माहौल है...
सलमान खान अपने परिवार के काफी करीब हैं। ऐसे में अब उनके परिवार में खुशियां दस्तक देने वाली हैं।एक बार फिर से उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। दरअसल सलमान खान की बहन अर्पिता एक बार फिर से मां बनने वाली हैं।
मुंबई मिरर की खबर के अनुसार अर्पिता और आयूष के के घर एक नन्हा मेहमान एक बार फिर से आने वाला है। दोनों अपने दूसरे बच्चे को लेकर बहुत खुश हैं।
Ahil n his mamu ... pic.twitter.com/ymp5OzeRGf
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 21, 2019
दोनों के पहले से एक बेटे है। जिसका नाम आहिल शर्मा है। सलमान खान आहिल के काफी करीब हैं। वह आए दिन आहिल के साथ के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसे में एक्टर एक बार फिर मामा बनने वाले हैं।
जिसको लेकर परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है। आर्पिता और आयुष का शादी साल 2014 में हुई थी। जिसके बाद शादी के दो साल बाद 2016 में दोनों के आहिल ने जन्म लिया था। अब दोनों के घर एक बार फिर से खुशियां आने जा रही हैं। हालांकि सलमान खान के परिवार की ओर से इस खुशी पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
लेकिन खबरों की मानों तो खबर पक्की है। आयुष खुद भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। सलमान खान के काम की बात करें तो उनकी भारत ने हाल ही में जबरदस्त कमाई की थी। अब वह इन दिनों दबंग 3 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।