Bigg Boss 13: इन 4 लड़कों पर मंडरा रहा है घर से बेघर होने का खतरा, जानिए नॉमिनेशन लिस्ट में कौन है शामिल

By ज्ञानेश चौहान | Published: October 12, 2019 11:01 AM2019-10-12T11:01:46+5:302019-10-12T11:01:46+5:30

शुक्रवार को एक मजेदार टास्क के जरिए पहली बार चार लड़कों को एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट किया गया। शुरुआत में नॉमिनेशन के घेरे में पांच लड़कों को शामिल किया गया था।

Salman Khan Show Bigg Boss 13 These 4 Boys Were Nominated from Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Saved | Bigg Boss 13: इन 4 लड़कों पर मंडरा रहा है घर से बेघर होने का खतरा, जानिए नॉमिनेशन लिस्ट में कौन है शामिल

Bigg Boss 13: इन 4 लड़कों पर मंडरा रहा है घर से बेघर होने का खतरा, जानिए नॉमिनेशन लिस्ट में कौन है शामिल

Highlightsसिद्धार्थ शुक्ला ने नॉमिनेशन टास्क जीतकर खुद को सेफ कर लिया। चारों लड़के अगले हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट में पहुंच गए।

सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। पहले यह खबर थी कि इस शो से सिर्फ लड़कियों को ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है, लेकिन अब खबर यह भी आ रही है कि लड़कों को भी नॉमिनेट किया गया है। नॉमिनेशन लिस्ट में 4 लड़कों के नाम शामिल किए गए हैं।

शुक्रवार को एक मजेदार टास्क के जरिए पहली बार चार लड़कों को एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट किया गया। शुरुआत में नॉमिनेशन के घेरे में पांच लड़कों को शामिल किया गया था। इनमें सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, अबु मलिक, सिद्धार्थ डे और पारस छाबड़ा शामिल थे लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने नॉमिनेशन टास्क जीतकर खुद को सेफ कर लिया। इसके बाद चारों लड़के अगले हफ्ते की नॉमिनेशन लिस्ट में पहुंच गए।

आपको बता दें कि इस बार घर से बेघर होने के लिए लड़कों से पहले चार लड़कियों को नॉमिनेट किया गया था। इसमें रश्मि देसाई, कोयना मित्रा, शहनाज गिल गौर और दलजीत कौर शामिल हैं। अब फैन्स यह जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि सबसे पहले बिग बॉस के घर से कौन बाहर होता है।

Web Title: Salman Khan Show Bigg Boss 13 These 4 Boys Were Nominated from Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Saved

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे