लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेन्द्र मोदी की अपील का सलमान खान ने किया समर्थन, कहा- प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें

By भाषा | Updated: September 6, 2019 18:53 IST

Open in App

बॉलीवुड कलाकार सलमान खान, कटरीना कैफ और माधुरी दीक्षित 2022 तक प्लास्टिक के इस्तेमाल को खत्म करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के समर्थन में सामने आए हैं। आईफा अवार्ड के बृहस्पतिवार रात को हुए संवाददाता सम्मेलन में सलमान से पर्यावरण के संरक्षण को लेकर उनके संदेश के बारे में पूछा गया।

खान ने संवाददाताओं से कहा, “पेड़ बचाएं, पानी बचाएं और प्लास्टिक से बचें। स्वच्छ भारत-फिट भारत। प्लास्टिक का प्रयोग न करें और न ही प्लास्टिक बनें।” माधुरी ने कहा कि माता-पिता को सोचना चाहिए कि वे अपने बच्चों के लिए किस तरह की धरती छोड़ कर जाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे विचार में हमें जिम्मेदार होना होगा और हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी और कहना होगा कि मैं एक आदर्श नागरिक हूं और मैं पर्यावरण के लिए कुछ करुंगा।” वहीं कटरीना ने कहा कि चूंकि जलवायु परिवर्तन ऐसा कुछ नहीं है जो “हमें सीधे तौर पर प्रति दिन नजर आए”, इसलिए लोग भूल जाते हैं कि पर्यावरण को बचाना कितना जरूरी है।

अभिनेत्री ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे लिए सबसे आसान काम एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करना है, यह हमारे ग्रह के लिए बेहद मददगार साबित होगा। मेरे विचार में प्रधानमंत्री मोदी जी की पहल शानदार है और कुछ ऐसी है जिसका हम सभी को समर्थन करना चाहिए।” आईफा अवार्ड का आयोजन 18 सितंबर को होगा। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस