लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को याद आएं संजय लीला भंसाली! 'इंशाअल्लाह' में साथ काम करना चाहते हैं एक्टर

By अंजली चौहान | Updated: July 4, 2023 12:31 IST

सलमान खान सही स्क्रिप्ट की तलाश में हैं। कथित तौर पर, सुपरस्टार ने 'इंशाअल्लाह' में काम करने के लिए संजय लीला भंसाली से संपर्क किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने संजय लीला भंसाली से फोन पर बात की इंशाअल्लाह फिल्म में भंसाली के साथ काम करने की इच्छा सलमान ने जताईसलमान और भंसाली में इंशाअल्लाह फिल्म के बनने से पहले विवाद हो गया था

मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और जाने माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की जोड़ी हमेशा से हिट एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी रही है। दोनों ने साथ में जो फिल्में की हो सुपरहिट साबित हुई।

हालांकि, दोनों के बीच कुछ अनबन के बाद दर्शकों को इनकी जोड़ी की फिल्म देखने को नहीं मिली। सलमान खान ने संजय लीला भंसाली के बिना ही किसी का भाई किसी की जान अपने प्रोडक्शन की फिल्म बनाई लेकिन इस फिल्म में मानों सलमान खान की आंखें खोल दी है। 

'किसी का भाई किसी की जान' के सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद, अब खबर है कि सलमान खान दोबारा फिल्ममेकर संजय लीला के कनेक्शन में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार, सलमान ने संजय लीला से बात की है और 'इंशाअल्लाह' में साथ काम करने की इच्छा जताई है। 

भंसाली के पास पहुंचे भाईजान

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने फिल्ममेकर भंसाली को फोन किया है। सलमान के एक दोस्त ने बताया कि उन्होंने भंसाली से बात की है। एक्टर के दोस्त ने कहा कि 'इंशाअल्लाह' एक शानदार प्रेम कहानी थी, बहुत ताज़ा और साहसी। यह कुछ ऐसा है जिसे सलमान अपने करियर के इस पड़ाव पर आजमाना चाहेंगे।

कथित तौर पर, सलमान ने सद्भावना के तौर पर अपने भाइयों के साथ काम नहीं करने का फैसला किया है और अब वह अलग-अलग स्क्रिप्ट पर प्रयोग और प्रयास करने के लिए तैयार हैं। सलमान सही स्क्रिप्ट की तलाश में हैं जिसमें एक्शन-पैक्ड या ड्रामा-चालित नहीं है। यह कुछ ऐसा होना चाहिए जो सलमान ने पहले नहीं किया हो, कुछ ऐसा जो प्रासंगिक हो और फिर भी व्यक्तिगत हो।

'इंशाअल्लाह' में सलमान करने वाले थें काम 

दरअसल, हम दिल दे चुके सनम जैसी हिट फिल्म के बाद सलमान खान और भंसाली एक बार फिर साथ काम करने वाले थे। ये फिल्म थी इंशाअल्लाह। हालांकि, फिल्म के सिनेमाघरों में आने से पहले ही सलमान और भंसाली में किसी बात को लेकर मतभेद हो गया और सलमान ने फिल्म छोड़ दी।

इसके बाद दिग्गज फिल्ममेकर को अपनी फिल्म इंशाअल्लाह को बंद करना पड़ा। ऐसे में अब एक बार फिर सलमान की ओर से ही संजय के साथ काम करने की इच्छा जताई गई है। फिलहाल देखना होगा कि क्या इंशाअल्लाह में फिर से सलमान और भंसाली को जोड़ी दर्शकों को नजर आएगी या नहीं। 

टॅग्स :सलमान खानसंजय लीला भंसालीहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?