लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में सलमान खान के पिता सलीम खान को बाहर घूमता देख फूटा फैन का गुस्सा, कहा- क्या स्टार्स आम इंसान नहीं?

By अमित कुमार | Updated: April 22, 2020 14:03 IST

सलमान खान इन दिनों पिता से दूर अपने भतीजे निर्वाण के साथ पनवेल फॉर्म हाउस पर हैं। वहीं से सलमान लगातारा फैंस से लॉकडाउन पालन करने की अपील कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक तरफ जहां सलमान खान लोगों से घर में रहने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके पिता सलीम खान पर लॉकडाउन तोड़ने का आरोप लगा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार लोगों को घर में रहने की सलाह दे रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से पूरा भारत 3 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने के आदेश दिए गए हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार लोगों को घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने पिछले कुछ दिनों सोशल मीडिया के जरिए लोगों से घर में रहने की अपील की है। 

एक तरफ जहां सलमान खान लोगों से घर में रहने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके पिता सलीम खान पर लॉकडाउन तोड़ने का आरोप लगा है। सलीम खान इन दिनों बांद्रा के अपने घर पर हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, वहीं रहने वाले एक शख्स ने सलीम खान पर हर सुबह आधे घंटे वॉक पर जाने का आरोप लगाया है। शख्स ने कहा कि आम इंसान को बिना मतलब बाहर निकलने को मना किया जा रहा है तो क्या स्टार्स और उनकी फैमिली नियमों से ऊपर हैं?

वहीं इस मामले पर सलीम खान ने भी सफाई दी है। सलीम के मुताबिक उन्हें लोअर बैक प्रॉब्लम है। वह 40 साल से रोजाना सैर कर रहे हैं और अचानक छोड़ देंगे तो उनकी तकलीफ बढ़ सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के लिए सरकार द्वारा जारी किया गया जरूरी पास भी उनके पास है। ऐसे में वह कोई नियम नहीं तोड़ रहे हैं। 

वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए सलमान खान ने हाल ही में एक गाना रिलीज किया है। इस गाने में सलमान खान लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते नजर आ रहे हैं। सलमान इस खाने को फैंस के सामने लेकर आ गए हैं। 'प्यार करो ना' गाना के बोल हैं। गाना गाने के बोल सलमान और हुसैन ने लिखे हैं। इसे साजिद वाजिद की जोड़ी ने कंपोज किया है। वहीं इस गाने को खुद सलमान खान ने ही गाया है। गाने का टीजर बीते दिन खुद सलमान खाने ने ही रिलीज किया था।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!