रिलीज हुआ सलमान खान की 'भारत' का ऑफिशियल मोशन पोस्टर, दिखेगी दबंग खान की 46 साल की जर्नी
By मेघना वर्मा | Published: April 20, 2019 01:04 PM2019-04-20T13:04:21+5:302019-04-20T13:04:21+5:30
सलमान की इस मोस्ट अवेटेड भारत फिल्म इस साल ईद के दिन रिलीज होगी। पांच जून को रिलीज होने वाली फिल्म का ट्रेलर इसी महीने 24 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।
सलमान खान की फिल्म भारत की चर्चा हर जगह हो रही है। रोज इस फिल्म के एक-एक पोस्टर रिलीज किए जा रहे थे। आज फिल्म का ऑफिशियली पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें सलमान खान की 46 साल की जर्नी दिखाई गई हैं। जारी हुए इस पोस्टर ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया है।
सलमान खान ने अपने इस ऑफिशियली लोगो का मोशन पिक्चर शेयर किया है। जिसमें सलमान पांच अलग-अलग समय के अपने पांच अलग-अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। 1946, 1970, 1985, 1990 और 2010 के बीच सलमान ने पांच अलग किरदारों को पर्दे पर निभाते दिखेंगे। खास बात ये है कि मोशन पिक्चर में उनके किरदार के साथ उनके एक्यूपेशन को भी अलग दिखाया गया है।
कल ही उनका पांचवा पोस्टर रिलीज हुआ था। जिसमें सलमान खान के ठीक पीछे कैटरीना कैफ दिखाई दे रही थीं। जिन्होंने माथे पर छोटी सी काली बिंदी लगाई हुई है और वे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। कैटरीना और सलमान दोनों का ही एकदम अलग लुक दिखाई दिया था। सलमान ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'हर मुस्कुराते चेहरे के पीछे दर्द छुपा होता है और वही दर्द आपको जिंदा रखता है'
सलमान इस फिल्म में कई अलग-अलग एज गैप का रोल प्ले कर रहे हैं। इस पोस्टर में भी 1990 लिखा हुआ है। इससे पहले जारी हुए पहले पोस्टर में सलमान बूढ़े के किरदार में नजर आ रहे थे। जिसे देखकर भी लोगों को काफी अश्चर्य हुआ था। भारत पाकिस्तान के बंटवारे से जुड़ी और करेंट सिचुएशन तक की इस कहानी को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Looking forward to the trailer... New poster of #Bharat... Directed by Ali Abbas Zafar... 5 June 2019 release. #Eid2019#BharatThisEidpic.twitter.com/XqabUH26J2
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 20, 2019
सलमान की इस मोस्ट अवेटेड भारत फिल्म इस साल ईद के दिन रिलीज होगी। पांच जून को रिलीज होने वाली फिल्म का ट्रेलर इसी महीने 24 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के टीजर ने ही लोगों के अंदर फिल्म के प्रति एक्साइटमेंट जगा दी थी।