रिलीज होते ही लीक हो गई सलमान खान की 'भारत', मेकर्स को लग सकता है बड़ा झटका
By मेघना वर्मा | Published: June 6, 2019 12:34 PM2019-06-06T12:34:24+5:302019-06-06T13:20:24+5:30
तमिल रॉकर्स इससे पहले भी कई बड़ी फिल्में ऑनलाइन लीक कर चुका है। इस वेबसाइट के खिलाफ कई शिकायत भी दर्ज हुई है। मगर इसका कुछ खास असर नहीं हुआ है।
सलमान खान के फैंस की लम्बी फेहरिश्त है जो कई महीनों से उनकी फिल्म भारत का इंतजार कर रहे थे। ईद पर रिलीज हुई फिल्म भारत को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। मगर भाईजान को एक बड़ा झटका जरूर मिला है। भारत फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है।
तमिल रॉकर्स, ऑनलाइन हैंकिग की वेबसाइट से फिल्म भारत को लीक कर दिया गया है। ऑनलाइन इस लीक की घटना से भारत के निर्माताओं को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को पहले ही वर्ल्ड कप के मैचों से चुनौती है। इसके बाद इस फिल्म के लीक होने की इस घटना का और भी असर देखने को मिल सकता है।
अली अब्बास के निर्देशन में बनी भारत फिल्म में लीड रोल में सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं। आइए आपको बताते हैं ईद के मौके पर रिलीज हुई है। भारत फिल्म की कहानी है एक ऐसे आदमी की जो भारत-पाकिस्तान के समय अपने भारत आता है मगर अपने बहन और पिता से बिछड़ जाता है। एक व्यक्ति के साथ पूरा देश समय-समय पर कैसे और बदलता है यही है फिल्म की पूरी कहानी।
सलमान खान की लाजवाब अदाकारी एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिल रही है। उन्होंने अपने हर एक कैरेक्टर को बखूबी पर्दे पर पेश किया है। फिल्म में दिशा पटानी की एंट्री लोगों को सीटियां मारने के लिए मजबूर कर देगी। वहीं सलमान के साथ कटरीना की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री का स्वाद भी चखने को मिलेगा। जैकी श्रॉफ के साथ सलमान संवाद आपको भावुक कर देंगे।
तमिल रॉकर्स इससे पहले भी कई बड़ी फिल्में ऑनलाइन लीक कर चुका है। इस वेबसाइट के खिलाफ कई शिकायत भी दर्ज हुई है। मगर इसका कुछ खास असर नहीं हुआ है। पिछले साल से कई फिल्मों के रिलीज होने के कुछ दिनों पहले ही ये फिल्मों को ऑन लाइन लीक कर देता है।