लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने की घोषणा- 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में आएंगे नजर, फिल्म पर शुरू हो चुका है काम

By अनिल शर्मा | Updated: December 21, 2021 08:32 IST

सलमान खान ने रविवार शाम को फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की आगामी फिल्म "आरआरआर" के एक विशेष कार्यक्रम में सीक्वल की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म की पटकथा प्रसिद्ध लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखी गई थीसलमान खान ने एसएस राजामौली की आगामी फिल्म "आरआरआर" के एक विशेष कार्यक्रम में सीक्वल की घोषणा की

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने पुष्टि की है कि वह अपनी प्रशंसित ब्लॉकबस्टर फिल्म "बजरंगी भाईजान" के सीक्वल में नजर आएंगे। 2015 के कॉमेडी ड्रामा में, खान को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में चित्रित किया, जो भारत में अपने माता-पिता से अलग हुई छह वर्षीय पाकिस्तानी लड़की (हर्शाली मल्होत्रा) को वापस पड़ोसी देश में उसके घर पहुंचाने की यात्रा पर निकल जाता है। फिल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म की पटकथा प्रसिद्ध लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखी गई थी।

सलमान खान ने रविवार शाम को फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की आगामी फिल्म "आरआरआर" के एक विशेष कार्यक्रम में सीक्वल की घोषणा की। फिल्म निर्माता करण जौहर की मेजबानी में हुए कार्यक्रम में अभिनेता ने कहा कि राजामौली के साथ उनका एक मजबूत रिश्ता है, क्योंकि उनके पिता ने इस बहुचर्चित ब्लॉकबस्टर फिल्म को लिखा था।

बकौल सलमान- “मेरा राजामौली और उनके पिता के साथ एक मजबूत रिश्ता है, क्योंकि उन्होंने 'बजरंगी भाईजान' लिखी थी और जल्द ही हम 'बजरंगी भाईजान 2' के लिए फिर से साथ काम करेंगे।” जब जौहर ने पूछा कि क्या वह इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर काम चल रहा है, तो 55 वर्षीय अभिनेता ने कहा, 'हां, लेकिन अभी ध्यान 'आरआरआर' पर होना चाहिए। 

टॅग्स :सलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचारकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!