लाइव न्यूज़ :

भगवान राम को लेकर दिए बयान पर सैफ अली खान ने मांगी माफी, कहा-'मेरा इरादा कभी...'

By स्वाति सिंह | Updated: December 6, 2020 19:31 IST

निर्देशक ओम राउत की फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि हम इस किरदार को थोड़ा मजेदार बनाएंगे, हम समझाने की कोशिश करेंगे कि आखिर क्यों रावण ने सीता का अपहरण किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसैफ अली खान इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैंसैफ अली खान ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके कारण लोगों की भावनाएं आहत हो गई और सैफ लोगों के निशाने पर आए गए

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान एक विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल, साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' में ‘लंकेश’ का रोल सैफ निभाने वाले हैं। फिल्म आदिपुरुष को लेकर विरोधियों की आपत्ति ये है कि फिल्म में रावण का अच्छा पक्ष दिखाया गया है और राम की क्षवि को अपमानित करने की कोशिश की गई है। फिलहाल, इस पर एक्टर सैफ अली खान का रिएक्शन आ गया है। 

सैफ अली खान ने कहा कि मुझे ऐसा पता चला है कि मेरे एक इंटरव्यू के दौरान कही गई बातों से लोगों को ठेस पहुंची है। मेरी मंशा ऐसा करने की नहीं थी नाहीं मैं ऐसा किसी भी तरह से चाहता हूं। मैं अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूं और उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें मेरी बात से ठेस पहुंची है। मेरे लिए हमेशा से भगवान राम हीरो की छवि वाले रहे हैं। आदिपुरुष बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। हमारी पूरी टीम इस महान कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए जुटी हुई है।

 एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया है कि वे इस रोल के लिए उत्साहित हैं। सैफ अली खान ने कहा, 'एक राक्षस राजा का किरदार निभाना काफी दिलचस्प है, लेकिन ये इतना भी क्रूर नहीं है। हम इसे काफी मनोरंजक बनाने वाले हैं। सीता का अपहरण और राम के साथ हुए युद्ध को हम उसकी बहन के लिए बदले की भावना से जोड़कर दिखाने वाले हैं जिसकी नाक लक्ष्मण ने काट दी थी।'

उन्होंने कहा कि ऐसे राक्षस को प्ले करने में मजा आएगा। हम इस किरदार को थोड़ा मजेदार बनाएंगे, हम समझाने की कोशिश करेंगे कि आखिर क्यों रावण ने सीता का अपहरण किया था। हम हर चीज का स्पष्टीकरण देंगे।' निर्देशक ओम राउत की फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। सैफ अली खान ओम राउत के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर में विलेन की भूमिका निभाई थी। 

टॅग्स :सैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

भारतSaif Ali Khan Attack Case: ‘वास्तव में हमला हुआ था या नाटक कर रहे थे’?, सैफ अली खान पर हमला को लेकर मंत्री नितेश राणे ने उठाए सवाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस