लाइव न्यूज़ :

RRR बॉलीवुड फिल्म नहीं है, गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद राजामौली ने हिंदी फिल्मों पर किया कटाक्ष, कहा- जिस दक्षिण भारत से मैं आता हूं...

By अनिल शर्मा | Updated: January 15, 2023 08:59 IST

रिपब्लिक वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एस.एस राजामौली ने 'आरआरआर' को बॉलीवुड फिल्म कहने से इनकार कर दिया। साथ ही हिंदी फिल्मों पर परोक्ष कटाक्ष करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी फिल्मों में गीत का इस्तेमाल "संगीत और नृत्य के लिए नहीं करते बल्कि फिल्म को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान राजामौली ने 'आरआरआर' को बॉलीवुड फिल्म कहने से इनकार कर दिया। आरआरआर के गीत नाटू नाटू ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में गोल्डन ग्लोब 2023 पुरस्कार जीता। राजामौली ने कहा कि वह फिल्मों में गानों का इस्तेमाल कहानी को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं।

आरआरआर फिल्म के गीत नाटू नाटू को गोल्डन ग्लोब अवार्ड मिलने के बाद इसके निर्देशक एसएस राजामौली ने कहा कि 'आरआरआर' बॉलीवुड फिल्म नहीं है।  रिपब्लिक वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एस.एस राजामौली ने 'आरआरआर' को बॉलीवुड फिल्म कहने से इनकार कर दिया। साथ ही हिंदी फिल्मों पर परोक्ष कटाक्ष करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी फिल्मों में गीत का इस्तेमाल "संगीत और नृत्य के लिए नहीं करते बल्कि फिल्म को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं। 

राजामौली ने गोल्डन ग्लोब में स्क्रीनिंग के दौरान कथित तौर पर कहा, "आरआरआर बॉलीवुड फिल्म नहीं है, यह भारत के दक्षिण की एक तेलुगु फिल्म है जहां से मैं आता हूं।" राजामौली ने आगे कहा कि वह अपनी फिल्मों में गीत का इस्तेमाल कहानी को बीच में ही रोक कर संगीत और नृत्य पेश करने के बजाय कहानी को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं।

पिछले दिनों आरआरआर के गीत नाटू नाटू ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में गोल्डन ग्लोब 2023 पुरस्कार जीता। इस गाने ने रिहाना के 'ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर' के 'लिफ्ट मी अप' और 'व्हेयर द क्रावडैड्स सिंग' के टेलर स्विफ्ट के 'कैरोलिना' को मात दी।

ऑस्कर में आरआरआर

गोल्डन ग्लोब में जीत के बाद 'आरआरआर' की ऑस्कर 2023 में पुरस्कार जीतने की उम्मीदें लगाई जा रही है। आरआरआर को दुनियाभर में दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म को काफी सराहा जा रहा है। वहीं ऑस्कर के सदस्यों के लिए जब इसकी स्क्रीनिंग की गई, तो लोगों ने खड़े होकर इसका सम्मान किया।  

टॅग्स :एसएस राजामौलीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!